फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Contaminated water accumulated on Jaurasi Road, even the road built six months ago broke down

Panipat News: भगवान तिरुपति बालाजी का दुग्धाभिषेक कर मूर्ति स्थापना दिवस मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water accumulated on Jaurasi Road, even the road built six months ago broke down
मंदिर में भगवान तिरुपति बालाजी का दुग्धाभिषेक करते पंडित और श्रद्धालु। स्रोत : समिति
पानीपत। अमर भवन चौक वार्ड-सात स्थित श्रीराम मंदिर धाम में सोमवार को भगवान तिरुपति बालाजी दरबार, लक्ष्मी पूजन, भगवान श्रीनाथ और भगवान शंकर के बारह ज्योतिर्लिंगों का मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। मंदिर में सुबह नौ बजे भगवान तिरुपति बालाजी का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक और श्रद्धालुओं ने सुंदर-सुंदर भजनों का गायन कर भगवान की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

समिति के प्रधान कृष्ण लाल जुनेजा ने बताया कि मंदिर में तिरुपति बालाजी की मूर्ति स्थापना 11 मई 2004 में हुई थी। सोमवार को दुग्धाभिषेक कर मूर्ति का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। उत्सव प्रबंधक पंकज आहूजा ने बताया कि मंदिर में दुग्धाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि, जीवन में शांति और खुशियों के लिए प्रार्थना की। उसके बाद मंदिर के पुजारी ने विधिवत आरती की और भगवान को भोग अर्पित किया। इसके बाद मंदिर की महिला मंडली ने भजन-कीर्तन किया और बालाजी को भजनों से रिझाने की कोशिश की। समापन पर भंडारे लगाया गया। इस अवसर पर जवाहर जनेजा, भूषण वधवा, भूषण लखीना, कृष्ण वधवा, गप्पन खुराना, सुरेश लखीना, दविंद्र रेवड़ी, रमेश बांगा व सोनू खुराना उपस्थित रहे।

मंदिर में भगवान तिरुपति बालाजी का दुग्धाभिषेक करते पंडित और श्रद्धालु। स्रोत : समिति

मंदिर में भगवान तिरुपति बालाजी का दुग्धाभिषेक करते पंडित और श्रद्धालु। स्रोत : समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed