{"_id":"6649487fc48b059aab0fe397","slug":"consumption-of-electricity-increased-by-five-lakh-units-per-one-degree-heat-panipat-news-c-244-1-pnp1004-118454-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एक डिग्री गर्मी पर बिजली की पांच लाख यूनिट खपत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एक डिग्री गर्मी पर बिजली की पांच लाख यूनिट खपत बढ़ी
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी के बढ़ने के साथ साथ रोजाना बिजली की खपत भी बढ़ती ही जा रही है। एक डिग्री पर पांच लाख यूनिट तक की खपत बढ़ रही है। शुक्रवार को 24 घंटे में बिजली की 114.24 लाख यूनिट की खपत दर्ज की गई। जबकि एक दिन पहले ये खपत 109 लाख थी। अब पारा 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। जिसका 46 डिग्री तक जाने का अनुमान है। वहीं बिजली निगम खेतों की सप्लाई चालू करने का भी प्लान बना रहा है। जैसे ही पारा बढ़ेगा और खेतों की सप्लाई चालू होगी तो निसंदेह ओवरलोड की वजह से बिजली के फॉल्ट भी होंगे। जिससे जिले वासियों को अघोषित कटों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि बिजली निगम ने सभी डिविजनों में कर्मचारियों को मुस्तैद किया है। ताकि कहीं भी फॉल्ट आने पर उसे तुंरत प्रभाव से ठीक किया जा सके। वहीं, एक एक दिन में कई कई फीडरों की मरम्मत का काम भी कराया जा रहा है।
जिले में 44 डिग्री पहुंचा तापमान
जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह ही तेज धूप से दिन की शुरुआत हुई। दोपहर 12 बजे ही घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया। सायं पांच बजे तक तेज धूप पड़ी। ऐसे में लोगों की पानी और शीतल पेय पदार्थों पर निर्भरता बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि रविवार को भी गर्मी का रंग देखने को मिलेगा। अगले सप्ताह भी गर्मी इसी तरह चलेगी। लोगों को दिन के समय धूप से बचाव रखना चाहिए।
वर्जन :
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता धर्मबीर छिक्कारा का कहना है कि बिजली निगम की टीम हर तरीके से तैयार है। कोशिश रहेगी कि जिले वासियों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिलती रहे।