Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Construction work of Old Haridwar Road is incomplete for two years, commuters are troubled

Panipat News: पुराना हरिद्वार रोड का निर्माण कार्य दो साल से अधूरा, राहगीर परेशान

Fri, 28 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 28 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Construction work of Old Haridwar Road is incomplete for two years, commuters are troubled
सनौली रोड पर अधर में अटका सड़क निर्माण कार्य। संवाद
सनौली। पुराना हरिद्वार रोड को शहर के संजय चौक से लेकर कुराड़ फार्म तक करीब दस किलोमीटर के क्षेत्र में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से एचएसआरडीसी द्वारा फोर लेन बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य शुरू हुए करीब दो वर्ष पूरा हो चुका है लेकिन अभी भी छाजपुर गांव, ड्रेन नंबर-दो के पुल निर्माण व सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर रोड पूरा नहीं बन पाया है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले यही हाइवे हुआ करता था लेकिन सिवाह गांव से लेकर एक नए नेशनल हाईवे 709 एडी चालू हो गया तो इस रोड को एनएचएआई ने हरियाणा राज्य को सौंप दिया गया था। इस रोड को अब एचएसआरडीसी द्वारा ही फोर लेन बनाया जा रहा है। फोर लेन निर्माण कार्य की गति धीमी होने से कई दर्जन गांवों के लोगों में रोष बना हुआ है। सरपंच संजय त्यागी, रिसपुर के सरपंच राजदीप, रामडा-आर के सरपंच प्र‎दीप कश्यप, यमुना सुधार समिति प्र‎देशाध्यक्ष रत्तन सिंह रावल ने बताया कि एचएसआरडीसी द्वारा इस रोड के बनाने का कार्य करीब दो साल से किया जा रहा है लेकिन आज तक भी बन कर पुरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस रोड के बचे हुए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए जिससे लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed