{"_id":"68a63ddcbb975a496c0c53a3","slug":"construction-of-gt-roads-service-lane-will-be-completed-in-eight-months-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142267-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जीटी रोड की सर्विस लेन का आठ महीने में होगा निर्माण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जीटी रोड की सर्विस लेन का आठ महीने में होगा निर्माण पूरा
विज्ञापन
फोटो-19
-विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी ने लगातार दूसरे दिन निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश-अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, , प्रशासन ने एसडीएम को नियुक्त किया मुख्य अधिकारी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जीटी रोड स्थित सर्विस लेन के निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा तय कर दी है। इसे आठ महीने में पूरा किया जाएगा। इसमें जिम्मेदार तीनों विभागों का काम भी तय कर दिया है। नगर निगम अतिक्रमण हटाएगा और बिजली निगम खंभों को शिफ्ट करेगा। इसके साथ एनएचएआई इसका निर्माण कार्य पूरा करेगा। इस काम पर नजर रखने के लिए एसडीएम पानीपत मनदीप को मुख्य अधिकारी लगाया है।
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रशासनिक और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जीटी रोड स्थित सर्विस लेन का निरीक्षण किया। उनके साथ मेयर कोमल सैनी भी साथ रही। विधायक और मेयर ने तहसील कैंप कट से पैदल ही दौरा शुरू किया। वे इंसार बाजार तक निरीक्षण करते हुए पहुंचे। इस बीच नगर निगम, बिजली निगम और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बात की। इसके बाद विधायक के जीटी रोड स्थित कार्यालय पर हर विषय पर विस्तार से चर्चा की। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि जीटी रोड के चौड़ीकरण का रुका हुआ है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौड़ीकरण में बाधा बन रहे बिजली के खंभे शिफ्ट करने के लिए दो करोड़ की राशि संबंधित विभाग को सौंप दी थी। यह राशि देने के बाद अधिकारी काम में देरी कर रहे हैं। विधायक ने इस पर नाराजगी भी जाहिर की। वहीं अधिकारियों ने खंभों की शिफ्टिंग में देरी निर्माण कार्य रुकने का कारण बताया।
विज्ञापन
बॉक्स
पैमाइश करा कब्जे हटवाने के दिए निर्देश
विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी ने अपने सामने पैमाइश कराई। यहां अतिक्रमण मिलने पर नगर निगम को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस काम को तत्परता के साथ पूरा किया जाना है। इसमें किसी प्रकार की देरी होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि यह काम आठ महीने में पूरा किया जाना है। सड़क के चौड़ी होने से शहर में यातायात का दबाव कम होगा।