फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Constitution needs to be viewed in the light of Indian culture: Soni

संविधान को भारतीय संस्कृति के आधार पर देखने की जरूरत : सोनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Constitution needs to be viewed in the light of Indian culture: Soni
समालखा। पट्टीकल्याणा गांव स्थित माधव सेवा न्यास में चल रहे अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के 13वें राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को समापन हुआ। मुख्यातिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी ने शिरकत की। उन्होंने भारतीय संविधान को भारतीय संस्कृति के आधार पर देखने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

सुरेश सोनी ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी को समझ कर आगे बढ़कर काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संविधान भारतीय संस्कृति पर आधारित हो यह संदेश हमें लोगों तक पहुंचाना होगा। इसके प्रचार प्रसार के लिए हर क्षेत्रों में सेमिनार लगाना होगा। इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा। तभी हम जनता तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के सदस्य हेमंत मजूमदार ने कहा कि महाअधिवेशन कई संस्कृतियों के मिलन का गवाह बना।
हरियाणा में यह पहली बार हुआ है। यहां कई संस्कृतियों के बारे में ज्ञान अर्जित करने का अवसर हमें मिला है। सभी को इससे कुछ न कुछ सीखने को मिला। इससे देश के इतिहास और संस्कृति के लिए काम करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा को कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके सानिध्य में इतिहास संकलन को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed