फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   conspiracy, planning, sp, dalit, statue, tension in village, innocent, crime, panipat

अब कहा आरोपी है निर्दोष, हो रहा है षड़यंत्र

Tue, 09 Aug 2016 12:07 AM IST
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
conspiracy, planning, sp, dalit, statue, tension in village, innocent, crime, panipat
अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने का मामला - फोटो : ब्यूरो
पानीपत। गांव आसन में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा उखाड़कर नाले में फेंकने के मामले में एक पक्ष आरोपी लोगों के साथ खड़ा हो गया है। इस पक्ष के लोगों ने एसपी से मिलकर जांच पूरी होने तक किसी की गिरफ्तारी न करने की मांग की। एसपी ने लोगों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


साथ ही एसपी राजेश दुग्गल ने जांच अधिकारी डीएसपी बली सिंह को निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ अंबेडकर की प्रतिमा नाले में फेंकने के बाद से गांव में अभी तक तनाव है। शांति बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस की एक टीम तैनात है।
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के लोग सोमवार को एसपी राजेश दुग्गल से उनके कार्यालय में मिले। इन लोगों ने एसपी को पत्र सौंप कर गांव आसन कलां में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा नाले में फेंकने के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पत्र में लोगों ने आरोप लगाया कि बाबा साहब की प्रतिमा को साजिश के तहत नाले में फेंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए शिकायतकर्ताओं ने ही प्रतिमा को नाले में फेंका था। उन्होंने गांव के पूर्व सरपंच सज्जन सिंह पर ही पूरे मामले की साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही रंजिशन प्रतिमा को नाले में फेंकने का दावा किया, जिससे वाल्मीकि समाज के लोगों को पुलिस केस में फंसाया जा सके।

लोगों ने एसपी से मामले की जांच पूर्ण होने तक किसी की भी गिरफ्तारी न करने की मांग की। एसपी राजेश दुग्गल ने तत्काल इस संबंध में जांच अधिकारी डीएसपी बली सिंह को जांच पूरी होने तक किसी को भी गिरफ्तार न करने के आदेश दे दिए। इस मौके पर प्राण रतनाकर, सतप्रकाश, बलबीर वाल्मीकि, संजय, शमशेर चंद, धर्मबीर, सतीश चौहान, सुखविंद्र, सतबीर सिंह, सतपाल, कश्मीर सिंह, तेजपाल मौजूद रहे।


यह था मामला
गांव आसन कलां में वीरवार रात को अज्ञात लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नाले में फेंक दिया था। जानकारी होने पर दलित समुदाय के लोगों ने जबरदस्त हंगामा किया था। नई प्रतिमा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्होंने सड़क पर यातायात भी जाम कर दिया था।

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।
राजेश दुग्गल, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed