फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Connections of colonies are illegally connected to the main sewer line

Panipat News: कॉलोनियों के कनेक्शन अवैध रूप से मुख्य सीवर लाइन में जोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Connections of colonies are illegally connected to the main sewer line
पानीपत। सेक्टर 25-29 बाईपास के पास शुक्रवार को लीक शहर की मुख्य सीवर लाइन से धंसी जमीन के मामले में निगम ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। सबसे पहले निगम ने स्थानीय लोगों की निकासी का 12 इंच की नई सीवर लाइन बिछाकर समाधान किया। अब इनको अवैध सीवर कनेक्शन के नोटिस दिए जाएंगे। इसके बाद इनके कनेक्शन को वैध कराने की मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन

लोगों और शहर की बड़ी समस्या को देखते हुए निगम टीम रात को ही मौके पर पहुंची। टीम ने कॉलोनी की सीवरेज लाइन को मेन लाइन से जोड़ने वाली ब्रांच लाइन को दुरुस्त करा दिया गया है। अब मुख्य लाइन को रिपेयर किया जाएगा। इसी के साथ बाईपास पर धंसे मेनहोल की रिपेयरिंग के लिए रूट डायवर्जन के लिए स्टील की पाइपलाइन बिछा दी गई है।
विज्ञापन

निगम के सामने ये बड़ी चुनौतियां हैं। अब तक ध्वस्त मेन सीवर लाइन का मेनहोल रिपेयर नहीं हो पाया था कि शुक्रवार को फिर से मेन सीवर लाइन लीक होने से जमीन आठवीं बार धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि निगम की मुख्य सीवर लाइन से जुड़ी ब्रांच लाइन में कृष्णा गार्डन के पास विकसित हो चुकी कॉलोनियों के अवैध सीवर लाइन कनेक्शन हैं। इसकी वजह से लाइन लीक हुई है। इससे कॉलोनी के लोगों की निकासी ठप हो गई थी। अगर निकासी बाधित रहती तो कॉलोनी का गंदा पानी आसपास के खेतों, सड़कों या खाली मैदानों में जमा होता।
इससे स्थिति और विकट बन जाती है। वहीं, निगम उनकी निकासी को भी रोक नहीं सकता। इसलिए रात को ही ब्रांच लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू करवा दिया गया था। इसके लिए करीब 100 मीटर लाइन बिछाई गई है। अब इन कॉलोनी के अवैध कनेक्शनों पर निगम एक्शन भी लेगा। इन्होंने गलत तरीके से निगम की मुख्य सीवरेज लाइन में बिना अनुमति के कनेक्शन किए हैं।
इनको ये कनेक्शन निगम से वैध कराने होंगे। इसलिए पहले लोगों की समस्या का समाधान किया है। अब कार्रवाई करेंगे। उसके बाद सीवर लाइन को पहले की तरह सीआईपीपी तकनीक से रिपेयर किया जाएगा।
स्टील की पाइप से किया रूट डायवर्ट :
दूसरी ओर मुख्य सीवर लाइन से बहने वाले आधे शहर के गंदे पानी का भी निगम रूट डायवर्ट नहीं कर पाया है। अब स्टील की पाइप लगाकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जब छह फुट वर्गाकार सीवर लाइन को पूरा पानी डायवर्ट हो जाएगा इसके बाद मेनहोल को खाली कर सुखाया जाएगा। तभी इसकी रिपेयरिंग हो सकेगी।

वर्जन :
कृष्णा गार्डन के आसपास के लोगों की बाधित निकासी की समस्या का समाधान करा दिया गया है। अब मुख्य सीवर लाइन और मेनहोल की रिपेयरिंग के प्रयास किए जा रहे हैं।
अर्पित बुधवार, एसडीओ, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed