{"_id":"68f54790a00712e1c308508d","slug":"connection-to-the-new-bus-stand-cut-darkness-prevails-on-diwali-panipat-news-c-244-1-pnp1001-145809-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नए बस अड्डे का काटा कनेक्शन दिवाली पर छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नए बस अड्डे का काटा कनेक्शन दिवाली पर छाया अंधेरा
विज्ञापन
समालखा। बिजली निगम ने समालखा के नए बस अड्डे का कनेक्शन काट दिया है जिससे दिवाली से पहले बस स्टैंड पर अंधेरा छा गया है। जिस पर चार लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया है। करीब आठ माह से रोडवेज अधिकारी बिल नहीं भर रहे थे। बार-बार नोटिस के बाद भी बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटा गया है। पहले भी रोडवेज ने पूरा बिल नहीं भरा है।
बिजली निगम के जेई कुलदीप सिंह ने बताया कि नए बस अड्डे पर छह किलोवाट का बिजली कनेक्शन लगा है। डिपो अधिकारियों को कई बार नोटिस दिया गया। अधिकारियों ने किसी का भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ऐसे में निगम ने नए बस स्टैंड का बिजली कनेक्शन काट दिया।
उधर, रोडवेज के बस अड्डा प्रभारी विनोद कुमार ने बिजली निगम पर बिल में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं। रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से बिल ठीक करने के लिए चार बार पत्र लिखा गया है लेकिन बिल में सुधार नहीं किया गया। जिसके कारण बिल लंबित पड़ा है। संवाद