{"_id":"67b790096d9d129882076114","slug":"congress-meeting-inconclusive-will-brainstorm-again-today-panipat-news-c-244-1-pnp1001-132512-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कांग्रेस की बैठक बेनतीजा आज फिर करेंगे मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कांग्रेस की बैठक बेनतीजा आज फिर करेंगे मंथन
विज्ञापन
पानीपत। निगम चुनाव में कांग्रेस के साथ भाजपा में भी टिकट को लेकर कलह बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के जिला प्रभारी की मौजूदगी में डेढ़ घंटे चली बैठक मेयर और पार्षदों के नामों को लेकर बेनतीजा रही। शुक्रवार शाम को फिर बैठक होगी।
हुड्डा और शैलजा गुट के नेता एक दूसरे के नाम को काटते रहे। शैलजा गुट के कई बड़े नेताओं ने मेयर के लिए चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा लेकिन हुड्डा गुट से शहर के एक नेता ने एतराज जताया। वहीं भाजपा में कई निवर्तमान पार्षद और दावेदार टिकट कटने के बाद निर्दलीय उतर गए हैं।
वार्ड-15 से शकुंतला गर्ग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन का फैसला लिया है। शकुंतला ने पिछले चुनाव में निर्दलीय चुनाव जीतकर भाजपा को समर्थन दिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस के जिला प्रभारी भीमसेन मेहता ने वीरवार सायं कांग्रेस भवन में जिला समन्वय समिति और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसमें वरिष्ठ नेता वरिंद्र सिंह बुल्ले शाह, सचिन कुंडू, धर्मपाल जागलान और निगम चुनाव के जिला समन्वयक रमेश मलिक समेत अन्य नेता शामिल रहे। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 12 वार्डों में दावेदारों के बारे में रिपोर्ट रखी गई लेकिन शहरी विधानसभा के अंतर्गत 14 वार्डों के दावेदारों को लेकर सूची नहीं दिखाई गई। समन्वयक समिति और स्थानीय नेता मेयर के नाम को लेकर भी एकमत नहीं हुए। समन्वयक समिति द्वारा प्रस्तावित नाम को नेताओं ने मानने से मना कर दिया। जिला प्रभारी ने अब इसको लेकर शुक्रवार शाम को फिर से बैठक बुलाई है। इसमें पार्षद पद के लिए एक-एक नाम समिति को रखना होगा।