फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congress hid the history of martyrs - Dhanda

कांग्रेस ने शहीदों के इतिहास को छुपाया- ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Congress hid the history of martyrs - Dhanda
पानीपत। कार्यक्रम के दौरान लोगों को मंच पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता व अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिन पर जिले के चारों हलकों में कार्यक्रम आयोजित किए। सभी नेताओं की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई थी। पानीपत शहरी क्षेत्र में भाजपा कार्यालय, ग्रामीण क्षेत्र में रोड़ धर्मशाला, इसराना क्षेत्र में गांव भालसी के पास पेट्रोल पंप पर समालखा में बापौली क्षेत्र में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी नेताओं ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर इतिहास छिपाने व एक परिवार का गुणगान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में भाजपा कार्यालय में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे विधायक प्रमोद विज ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने भगत सिंह और राम बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों के साथ मिलकर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। उन्होंने लाखों युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। देश कभी भी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को नहीं भूल सकता।
विज्ञापन

रोड़ धर्मशाला में विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने इतिहास को छिपाया और असल शहीदों की कहानियों को इतिहास से मिटा दिया गया। भालसी गांव में पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार व बापौली में भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में शशिकांत कौशिक, ऋषिपाल रावल, दिनेश पुजारा, राजेश फोगाट, जसवंत पठानिया, महाबीर सिंह दहिया व ईश कुमार राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed