फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congress held a candlelight march against the paper leak.

Panipat News: पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Congress held a candlelight march against the paper leak.
शहजादपुर। कांग्रेस के छात्रों की गूंज अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक राणा के नेतृत्व में सोमवार को 21 दिवंगत विद्यार्थियों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। त्रिवेणी चौक से नए बस स्टैंड तक निकाले गए इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

अंबाला ग्रामीण जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान ने कहा कि पेपर लीक माफिया युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने नीट समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सख्त कार्रवाई की मांग की। दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन

पूर्व सूचना आयुक्त अशोक मेहता ने कहा कि पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक राणा ने कहा कि युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ यह जनआंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रवेश सैनी, निखिल गुप्ता, मास्टर महेश, साहब सिंह गुर्जर, जितेंद्र राणा, प्रताप राणा, शिवम, सतपाल पूर्व सरपंच और परमजीत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed