{"_id":"664daf8ad2d74dae5606922d","slug":"congress-general-secretary-priyanka-gandhi-will-hold-public-meeting-at-grain-market-in-panipat-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अनाज मंडी में करेंगी जनसभा, सिरसा में कुमारी शैलजा के लिए रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अनाज मंडी में करेंगी जनसभा, सिरसा में कुमारी शैलजा के लिए रोड शो
Wed, 22 May 2024 02:10 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 22 May 2024 02:10 PM IST
सार
करनाल लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धि राजा के समर्थन में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करने आ रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा का यह पानीपत का पहला दौरा होगा।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के न्याय संकल्प रैली के दौरान पानीपत अनाज मंडी में होने वाली जनसभा की जानकारी देते वी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी न्याय संकल्प रैली के तहत पानीपत अनाज मंडी में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचेगी। यहां सुबह 11:30 बजे जनसभा को संबोधित करने के बाद वे सिरसा के लिए रवाना होंगी। सिरसा में लोकसभा प्रत्याशी कुमारी शैलजा के लिए रोड शो करेगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा को लेकर शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र उर्फ बुल्ले शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के अनुसार बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे तक ही चुनाव प्रचार किया जा सकता है। करनाल लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धि राजा के समर्थन में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करने आ रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा का यह पानीपत का पहला दौरा होगा। इसके लिए उन्होंने जिले भर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनको जनसभा की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
विज्ञापन
वीरेंद्र शाह ने कहा कि पिछले पांच चरणों में चल रहे लोकसभा चुनाव में 6 से 7% कम मतदान हुआ है। कम मतदान करने वाले वे लोग थे जो प्रधानमंत्री के अच्छे दिनों का इंतजार कर रहे थे। उनके अच्छे दिन तो आए नहीं, इसलिए उन्होंने नाराज़गी के चलते मतदान नहीं किया। कांग्रेस में फूट और बीजेपी में एकजुट पर वीरेंद्र शाह ने कहा कि अगर कांग्रेस में फूट होती तो विधानसभा में उनकी 31 सीट न आती और पन्ना प्रमुख तक बनाने वाली भाजपा 40 सीटों तक न सिमटती।
विज्ञापन