फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congress announces city executive, appoints four vice presidents and 16 secretaries

Panipat News: कांग्रेस ने शहर की कार्यकारिणी घोषित की, चार उप प्रधान और 16 सचिव बनाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Congress announces city executive, appoints four vice presidents and 16 secretaries
पानीपत। कांग्रेस के लंबे इंतजार के बाद शहरी क्षेत्र की कार्यकारिणी शनिवार को घोषित कर दी। नई कार्यकारिणी में चार उप प्रधान और 16 सचिव बनाए हैं। वार्ड-10 से निगम पार्षद का चुनाव लड़ने वाले गौरव शर्मा को उप प्रधान बनाया है, वहीं एक ही परिवार से दो सदस्यों को खजांची और सचिव के दो पद मिले हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह ने बताया कि शहरी कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। गौरव शर्मा, कुलदीप पुनिया, महेश डावर व संजय गर्ग को उप प्रधान बनाया गया है। पूर्व पार्षद पति राजकुमार पाहवा को संगठन महासचिव और सौरव अरोड़ा को खजांची बनाया है। महासचिव सोहनलाल शर्मा, अनुभव मित्तल, धर्मेंद्र बजाज, पंकज प्रजापति, राजबीर पोड़िया, बलविंद्र माटा, जगदीश कुमार और सुप्रिया रतन को बनाया है। सुप्रिया रतन भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई थी। कांग्रेस ने बलदेव वधवा, ललीत सिंह, चिमनलाल, विकास जैन, जेपी गौड़, रामलाल हैप्पी, सचिन सपरा, कप्तान कादियान, पारस नंदा व साहिल अरोड़ा को सचिव बनाया है, इनके साथ इसलाम अंसारी, चिराग मुटनेजा, अमरीश सिंह, गौरव कालरा, बृजेश कौशिक, विकास अटवाल को सचिव बनाया है। बलजीत सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा के बाद सूची जारी की है। नई कार्यकारिणी की जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी, इसमें पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन



ग्रामीण की कार्यकारिणी का इंतजार
कांग्रेस अभी पानीपत ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी की घोषणा नहीं कर पाई है। पार्टी ने ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी उग्राखेड़ी के रमेश मलिक को दे रखी है। रमेश मलिक ने दो महीने पहले भी कार्यकारिणी के जल्द ही गठन की बात कही थी, इसका अब तक गठन नहीं किया जा सका है। पानीपत ग्रामीण में पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र, समालखा व इसराना विधानसभा क्षेत्र आती हैं जबकि शहरी में पानीपत शहरी विधानसभा का क्षेत्र आता है। पानीपत ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने बताया कि नई कार्यकारिणी का जल्द ही गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article