फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Confidential report of corrupt Patwaris leaked, stir in the department

Panipat News: भ्रष्ट पटवारियों की गोपनीय रिपोर्ट लीक, विभाग में हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Confidential report of corrupt Patwaris leaked, stir in the department
पानीपत। राजस्व विभाग के पटवारियों की एक गोपनीय रिपोर्ट लीक होने पर विभाग में अफरातफरी मच गई है। इसमें जिले के नौ पटवारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि ये पटवारी काम करने की एवज में लोगों से पैसे लेते हैं। कुछ पटवारियों ने निजी लोगों को सहायक के तौर पर रखा है। वे इनके माध्यम से भ्रष्टाचार फैला रहे हैं। वहीं पटवारी एसोसिएशन ने इस तरह की रिपोर्ट और आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग ने गत दिनों पानीपत व मतलौडा तहसील के अंतर्गत पटवारखानों का औचक निरीक्षण किया था। इनकी रिपोर्ट में पटवारियों के पास बाहरी लोग काम करते पाए गए थे। सीएम फ्लाइंग की टीम ने इसकी रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पटवारियों को लेकर एक गोपनीय रिपोर्ट लीक हुई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद राजस्व विभाग में शुक्रवार को हंगामा मच गया। पटवारी नाम आने के बाद अपनी सफाई देने में लगे रहे। इसके अलावा अगली कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से जानकारी लेने में लगे रहे। पानीपत समेत कई तहसीलों में संबंधित पटवारी अपने कार्यालय में नहीं मिले। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तहसीलों के पटवारी ःइसराना तहसील का एक, मतलौडा के तीन, बापौली के एक, समालखा दो और पानीपत शहर के दो पटवारी शामिल हैं।
रिपोर्ट में पैसे लेने की बात साफ लिखी ःगोपनीय रिपोर्ट में पटवारियों पर पैसे लेने की बात स्पष्ट लिखी है। इसराना तहसील के एक पटवारी की रिपोर्ट में लिखा है कि उक्त पटवारी राजस्व संबंधित कार्य लोगों से सीधे पैसे लेते हैं। मतलौडा तहसील के एक पटवारी की रिपोर्ट में लिखा कि वे 2018 से तहसील में कार्यरत हैं। उन्होंने सुभाष नाम सहायक लगा रखा है। वह उनके माध्यम से पैसे लेता है। बापौली तहसील के एक पटवारी की रिपोर्ट में पटवारी के पैसे लेने की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed