फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Conferences will be held at village level for unity in society

Panipat News: समाज में एकता के लिए गांव स्तर पर किए जाएंगे सम्मेलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Conferences will be held at village level for unity in society
पानीपत। जिला स्तरीय निगरानी कमेटी की बैठक मंगलवार को जिला सचिवालय में हुई। इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति के तहत दर्ज मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एससी, एसटी एक्ट के अंतर्गत एक दिसंबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक दर्ज 12 केसों में पीड़ितों को एक्ट के अनुसार सहायता प्रदान की गई। इसमें गांव स्तर पर समाज की एकता को कायम करने को लेकर सम्मेलन करने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्हाेंने कहा कि समाज की एकता को कायम करने को लेकर जिलेभर में कमेटी द्वारा गांव स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों को उनके अधिकारों के प्रति व उन्हें समाज के अन्य वर्गों के साथ इकट्ठा रहकर उनके लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि हम सब एक ही ईश्वर की संतान है। हमें इसे समझना चाहिए व मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ अपने जीवन का निर्वहन करना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि हमें भेदभाव की इस लकीर को मिटा कर आपसी प्रेमपूर्ण वातावरण में एक दूसरे के साथ मधुर संबंध रखते हुए एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बैठक में कमेटी के सदस्यों से सुझाव मांगे व आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का भी अनुरोध किया। उन्होंने एससी, एसटी एक्ट के तहत 12 केसो में पीडि़तो को एक्ट अनुसार जो सहायता प्रदान की गई के बारे में भी बताया। इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, विनोद, प्राण रत्नाकर, सत्यवान झंडा व सत्यप्रकाश वेद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed