फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Confectioner's death under suspicious circumstances, owner absconded after leaving hospital, accused of murder

हलवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मालिक अस्पताल में छोड़कर हुआ फरार, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Confectioner's death under suspicious circumstances, owner absconded after leaving hospital, accused of murder
करीब एक सप्ताह पहले सोनीपत में मिठाई की दुकान पर काम करने गए गांव बिंझौल निवासी हलवाई की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोनीपत के गांव बावड़ निवासी मिठाई की दुकान का मालिक हलवाई का शव 21 अगस्त को पानीपत के सिविल अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने मिठाई की दुकान के मालिक पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में सोनीपत की मुंडलाना चौकी को शिकायत दी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव बिंझौल निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता धर्मबीर (50) हलवाई का काम करते थे। एक हफ्ता पहले गांव बावड़ निवासी राजबीर उनके घर पर आया था। उसने कहा था कि गांव चिढ़ाना के मोड़ पर नई दुकान खोली है। रक्षाबंधन पर ग्राहकों की भीड़ अधिक होने के कारण उसे धर्मबीर की जरूरत है। इसके बाद उसके पिता राजबीर के साथ चले गए। शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि उसके पिता का शव सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसके पिता की आंख और घुटने पर चोट के निशान थे। परिजनों ने आरोपी दुकान संचालक राजबीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और रविवार को शव उठाने से इंकार कर दिया। वह आठ मरला चौकी में गए तो क्षेत्र सोनीपत के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मुंडलाना चौकी में भेजा गया। परिजनों ने जहां शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

- दुकान संचालक पर हत्या का आरोप
मृतक के दूसरे बेटे कृष्ण ने आरोप लगाया कि राजबीर ने उसके पिता की हत्या की है। उन्होंने राजबीर से बातचीत की थी, उसने कहा कि धर्मबीर शुक्रवार रात उनके घर आया था। वह सुबह धर्मबीर को जगाने के लिए आया तो वह नहीं उठा और मृत मिला। वह डर गए थे और उसे पानीपत सामान्य अस्पताल छोड़कर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सरपंचों को फोटो भेजी तो हुई शनाख्त
सुनील ने बताया कि सामान्य अस्पताल से सभी पुलिस थानों और चौकी प्रभारियों को पिता की फाइल फोटो भेजी गई थी, जिसके बाद आठ मरला चौकी प्रभारी ने उनके गांव के सरपंच के पास फोटो भेजी। सरपंच ने शनाख्त करते हुए परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed