फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Completed 72 hours: One cut open, work continues on the other

पूरे हो गए 72 घंटे : एक कट खुला दूसरे पर काम जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Completed 72 hours: One cut open, work continues on the other
पानीपत। सेक्टर 11-12 के पास खुला कट जाते हुए वाहन। - फोटो : Panipat
पानीपत। जीटी रोड पर सेक्टर 11-12 के सामने फ्लाईओवर के नीचे खोले जा रहे दोनों कटों का सांसद का दिया गया 72 घंटे का अल्टीमेटम शनिवार को पूरा हो चुका है। अब तक यहां सिर्फ एक कट को ही तैयार किया गया है जबकि दूसरे कट को खोलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

अनुमान है कि इस काम में अभी 24 से 48 घंटों का समय और लग सकता है। खास बात यह है कि पहले बताया गया था कि गोहाना रोड और सेक्टर 11-12 के बीच में कट खोला जाएगा। इससे सेक्टरवासियों को गोहाना रोड से घूमकर जाने की जरूरत नहीं होगी लेकिन अब इन कटों को इस हिसाब से बनाया जा रहा है कि सेक्टरवासियों को गोहाना रोड से ही घूमकर जाना होगा।
विज्ञापन

ऐसे खोले जा रहे हैं कट
दिल्ली या अनाज मंडी गेट की तरफ से आने वाले और गोहाना रोड से घूमकर सेक्टर 25-29, मित्तल मॉल की तरफ जाने वाले लोगों के लिए अब गोहाना रोड की बजाए जोध सचियार गुरुद्वारे के सामने वाले कट से जाने का फायदा होगा। इस कट का पहले सेक्टरवासी चंडीगढ या शहर की ओर जाने के लिए इस्तेमाल करते थे। अब इसको बदलकर वापस दिल्ली की ओर घुमा दिया जाएगा। वहीं, सेक्टरवासियों के लिए पहले वाले कट से पहले नया कट बनाया गया है। ये तैयार हो चुका है जबकि दूसरे पर काम जारी है।

पानीपत। वही दुसरी और पहले वाले कट को रिपेयर करने का काम हुआ शुरू अनाज मंडी से आने वाले वाहन को कट र?

पानीपत। वही दुसरी और पहले वाले कट को रिपेयर करने का काम हुआ शुरू अनाज मंडी से आने वाले वाहन को कट र?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed