फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Complete health services are not being provided even after decades, patients are wandering

Panipat News: दशकों बाद भी नहीं मिल रहीं पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, भटक रहे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:23 PM IST
विज्ञापन
Complete health services are not being provided even after decades, patients are wandering
पानीपत। देश भर में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस मनाया जाएगा। इस पर स्वास्थ्य विभाग जागरूकता कार्यक्रम भी करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उनके निवास के आसपास ही पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है लेकिन सरकार आजादी के 77 साल बाद भी लोगों को उनके निवास स्थान के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे पाई है। जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की हालत आज भी दयनीय है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य केंद्रों में अक्सर दवा की कमी रहती है।
अगर कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो तो उन्हें 30-40 किलोमीटर दूर जिला नागरिक अस्पताल में लाना पड़ता है, क्योंकि सामुदायिक केंद्रों में ऐसी कोई सुविधा नहीं है। जिससे घायल की जान बचाई जा सके। जिला नागरिक अस्पताल व समालखा सामान्य अस्पताल को छोड़ किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में रेबीज के इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

14 लाख लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी मुख्यत: जिला नागरिक अस्पताल पर निर्भर करती है। यह 200 बेड का अस्पताल डॉक्टरों की कमी से सालों से जूझ रहा है।
यहां नियमानुसार 86 डॉक्टर होने चाहिए लेकिन यह संख्या महज 36 है। इनमें भी एक सिविल सर्जन, पांच डिप्टी सिविल सर्जन, एक एमएस व दो डिप्टी एमएस हैं जो ओपीडी नहीं करते। महज 27 डॉक्टर ही लोगों को स्वास्थ्य लाभ देते हैं। सिर में चोट के 90 प्रतिशत रोगी ट्रामा सेवाओं के अभाव में रोहतक पीजीआई रेफर होते हैं। कैंसर की जांच के लिए बायोप्सी व ह्दय रोगियों के लिए यहां एंजियोग्राफी की सेवाएं भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed