{"_id":"67a27bc80614df5d73066540","slug":"complaints-related-to-electricity-police-and-pension-were-received-panipat-news-c-244-1-sknl1016-131695-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजली, पुलिस और पेंशन से जुड़ीं शिकायतें मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजली, पुलिस और पेंशन से जुड़ीं शिकायतें मिलीं
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय में मंगलवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंची बिजली, पुलिस, पेंशन आदि से जुड़ी 68 समस्याएं पहुंची। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया समेत विभिन्न अधिकारियों ने समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि अधिकारियों की निष्ठता पर लोगों को अटूट विश्वास है। इसी विश्वास के तहत लोग दूर-दराज से अपनी समस्याओं का निदान करवाने के लिए समाधान शिविर में पहुंचते हैं। समाधान शिविर उन लोगों को विशेष राहत प्रदान कर रहा है जो लोग समस्याओं से ग्रस्त थे व समाधान की तलाश में कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगा रहे थे। उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर मेें आमतौर पर पेंशन विभाग से जुड़ी समस्याएं आ रही है। इन समस्याओं का समाधान अधिकारी मौके पर करने का प्रयास करते है।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने कहा कि एक ही छत के नीचे आमजन की समस्याओं की सुनवाई सभी विभागों के अधिकारी दो घंटे करते हैं व उनकी समस्याओं का निदान करते हैं। ये समाधान शिविर जनता के लिए किसी बूटी से कम नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को समय पर समाधान शिविर में पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि समाधान करना हमारी बड़ी डयूटी है। जिस तरह के मामले समाधान शिविर में जनता द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं, उसमें अधिकारियों की बड़ी ताकत लगती है लेकिन समाधान निश्चित रूप से हो जाता है। जनता का समाधान शिविरों के प्रति बढ़ता आकर्षण सरकार के कार्यक्रम को सफल बना रहा है।
इस मौके पर एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, डीटीओ हजारा सिंह, डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया, कृषि विभाग के डीडीए डॉ. आत्मा राम गोदारा, एलडीएम राजकुमार, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता सावित पानू व पशुपालन विभाग के एसडीओ श्रीभगवान मौजूद रहे।