फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Complaint regarding sale of District Secretariat land reached Samadhan Camp

Panipat News: समाधान शिविर में पहुंची जिला सचिवालय की जमीन बेचने की शिकायत

Tue, 04 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 04 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Complaint regarding sale of District Secretariat land reached Samadhan Camp
जनता समाधान ​शिविर में सुनवाई करते डीसी। सूचना विभाग

विज्ञापन

पानीपत।
जिला समाधान शिविर में बिजली, पानी, पेंशन और राजस्व से जुड़ी 59 शिकायतें पहुंची। एक शिकायत ने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि एक व्यक्ति जिला सचिवालय की जमीन बेचने की तैयारी कर रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने तुरंत ही इस मामले की जांच करने के आदेश दिए। इसके साथ ही डीसी ने कहा कि अधिकारी अधिकारी जन शिकायतों पर समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
सोमवार को डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जनसुनवाई की। हरि किशन ने नगर निगम के अंतर्गत वार्ड 12 के क्षेत्र में जनता के पीने के पानी की अशुद्धता की जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच की रिपोर्ट उन्हें भी उपलब्ध कराई जाए। प्रिया व पूजा ने विधवा पेंशन बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। शिकायतकर्ता यशपाल ने कहा कि एक व्यक्ति जिला सचिवालय की सरकारी भूमि को बेचने की तैयारी कर रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और कब्जा हटवाया जाए। इस पर डीसी ने तुरंत ही जांच के आदेश दिए। राजेश ने अपने डिपो का पता बदलवाने, रणधीर ने पुलिस विभाग से दोषी के खिलाफ उचित कानून कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही रैरकलां की अंजू ने प्रशासन से मकान बनवाने में सहायता करने के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि जनता समाधान शिविर सरकार की जनसुनवाई की संस्कृति का प्रतीक है। सभी विभागीय अधिकारी इस शिविर को गंभीरता से लें और प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान डीएचओ शार्दुल शंकर, एसडीओ सूबे सिंह, एसडीओ कृषि विभाग डॉ. राधेश्याम गुप्ता, मनमोहन सिंह, खेल प्रशिक्षक सुषमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed