फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Complaint against driver and conductor who did not stop the bus

Panipat News: बस न रोकने वाले चालक-परिचालक के खिलाफ शिकायत

Thu, 29 Jan 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 29 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Complaint against driver and conductor who did not stop the bus
करनाल। घरौंडा में पुराने बस क्यू शेल्टर पर रोडवेज बस न रोकने के मामले में छात्रा सलोनी के पिता ने घरौंडा थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने परिचालक पर बदसलूकी और बस न रोकने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने रोडवेज बस के चालक व परिचालक को थाने में बुलाकर बयान दर्ज किए हैं। विभाग ने परिचालक अकबर अली को निलंबित कर दिया है। चालक बिजेंद्र को हटाया गया है। वहीं रोडवेज की यूनियन परिचालक के पक्ष में उतर आई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

घरौंडा के कलहेड़ी गांव निवासी छात्रा सलोनी के पिता राजकुमार ने थाने में की शिकायत में कहा है कि चालक बिजेंद्र और परिचालक अकबर अली ने 22 जनवरी को बेटी को निर्धारित बस स्टॉप पर नहीं उतारा। परिचालक ने बेटी के साथ बदसलूकी की थी। बेटी ने परिचालक की वीडियो बना ली थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अपने बयान में परिचालक अकबर अली ने बताया कि छात्रा ने उनसे कहा था कि पुराने बस स्टैंड पर बस रोक देना। उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, क्योंकि उन्हें पता था कि बस वहीं रोकनी है। छात्रा को लगा कि बस नहीं रुकेगी, इसलिए उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। छात्रा से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने 100-200 मीटर दूर बस को रोक दिया था। बस में सवार अन्य सवारियां तो वहां पर उतर गई थीं लेकिन वह लड़की नहीं उतरी। उन्होंने डायल-112 को कॉल किया था। पानीपत बस स्टैंड पर डायल-112 की गाड़ी पहुंच गई थी। छात्रा के पिता ने थाने में बदसलूकी और बस न रोकने के आरोप लगाए हैं, लेकिन उन्होंने न तो बदसलूकी की और न ही बस बिना रोके आगे लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक बिजेंद्र ने अपने बयान में कहा कि बस में मौजूद दो छात्राओं की परिचालक से बहस हो रही थी। इसी कारण पुराना बस स्टैंड पीछे रह गया। परिचालक ने जब सीटी बजाई, तब सड़क के बीच अचानक बस रोकना संभव नहीं था। सुरक्षा को देखते हुए बस को करीब 100 से 200 मीटर आगे जाकर रोका गया।
घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामले में चालक और परिचालक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगामी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed