{"_id":"610ee6438ebc3e7b9a3b7e29","slug":"competition-will-be-held-for-admission-to-1700-seats-in-ib-pg-college-panipat-news-knl792384121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी पीजी कॉलेज में 1700 सीटों पर दाखिले को लेकर होगी प्रतिस्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईबी पीजी कॉलेज में 1700 सीटों पर दाखिले को लेकर होगी प्रतिस्पर्धा
विज्ञापन
सीबीएसई और एचबीएसई के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से ही विद्यार्थियों में कॉलेज में दाखिले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। परिणाम के लंबे इंतजार के बाद अब उनका कॉलेज में दाखिले का सपना पूरा होने वाला है। कॉलेज में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त तक जारी रहेगी। इस बार आईबी पीजी महाविद्यालय में कुल 1700 सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। इनमें प्रोफेशनल कोर्स की 220 सीटों तथा ट्रेडिशनल कोर्स की 1480 सीटों पर विद्यार्थियों की नजर रहेगी। हालांकि विद्यार्थियों की शहर के विभिन्न कॉलेजों में करीब 9500 सीटों पर नजर है। इस बार सीबीएसई के 6005 तथा एचबीएसई के 11113 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया को लेकर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
मार्गदर्शन के लिए कॉलेजों का रुख कर रहे विद्यार्थी
विद्यार्थी विभिन्न कोर्स की सीटों, दाखिला प्रक्रिया एवं कोर्स के महत्व की जानकारी को लेकर कॉलेजों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं, विद्यार्थी स्ट्रीम के चयन को लेकर भी मंथन कर रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए काउंसलिंग कमेटी का गठन किया गया है।
शहर में सीटों के लिए बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
कोरोना के बढ़ते संक्रमण और 12वीं के परीक्षा परिणाम को देखते हुए गत वर्षों के मुकाबले इस बार शहर के कॉलेजों में दाखिले को लेकर प्रतिस्पर्धा और अधिक बढ़ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार विद्यार्थी पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना चाहते। वे अपने शहर में ही पढ़ाई करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विभिन्न कोर्स की सीटें
बीए 400
बीए अंग्रेजी ऑनर्स 60
बीकॉम 160
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 330
बीकॉम ऑनर्स 60
बीएससी नॉन मेडिकल 240
बीएससी मेडिकल 50
बीएससी बॉयो टेक्निकल 50
बीएससी कंप्यूटर 130
बीबीए 130
बीसीए 90
कुल ट्रेडिशनल 1480
कुल प्रोफेशनल 220
कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट 25 को, जबकि दूसरी लिस्ट 30 अगस्त को जारी की जाएगी। दाखिले की जानकारी लेने के लिए विद्यार्थी व उनके अभिभावक कॉलेज आने लगे हैं। कॉलेज में काउंसलिंग कमेटी का गठन किया गया है, ताकि विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जा सके। यूनिवर्सिटी के निर्देशानुसार ही दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी और कक्षाएं लगाई जाएंगी। एक सितंबर से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन होगा।
-डॉ. अजय गर्ग, प्राचार्य, आईबी महाविद्यालय, पानीपत।