फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Competition in the post of sarpanch, while more than 1238 panches made unanimously

सरपंच पद में टक्कर, जबकि सर्वसम्मति से बने 1238 से ज्यादा पंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 03:09 AM IST
विज्ञापन
Competition in the post of sarpanch, while more than 1238 panches made unanimously
पानीपत। पंचायती राज चुनाव में ग्राम स्तर की राजनीति में चौधर के लिए सरपंच पद के लिए कड़ी टक्कर होगी। जबकि पंच तो निर्विरोध और सर्वसम्मति से ही चुने जा रहे हैं। पंच में मुुकाबला न के बराबर हो चुका है। ज्यादातर पंच प्रत्याशी तो नामांकन का फार्म भरने के बाद से ही पंच बन चुके हैं। इनको निर्विरोध चुना जा चुका है। क्योंकि इनके विपक्ष में किसी दूसरे ने नामांकन तक नहीं भरा। जिले में 178 ग्राम पंचायतों में पंचों की 2190 सीटों में से करीब 1238 सीटों से अधिक पर पंच बन भी चुके हैं। जबकि सरपंच पद के लिए हर गांव से दो से पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे करीब 12 से 15 गांव ही हैं जिनमें सरपंच के चुनाव में सिर्फ दो दावेदार ही मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी गांव को मिलाकर सरपंच पद के 822 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इस हिसाब से हर सीट पर चार से पांच दावेदार ही चुनावी मैदान में आए हैं। सर्वसम्मति से बने पंचों के उदाहरण जिले के हर ब्लॉक के ज्यादातर गांव में देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि हर गांव में पंचायत का मुखिया भले ही सरपंच होता हो लेकिन उसे भी हर विकास कार्य या निर्णय के लिए पंचों की सहमति की आवश्यकता होती है। पंच को पंचायती चुनाव में सबसे छोटी और काम की इकाई के रूप में भी माना जाता है। हर गांव में अलग अलग वार्ड होते हैं। हर वार्ड से एक पंच चुना जाता है। सभी वार्डों से पंच मिलकर सरपंच के साथ पंचायत का गठन करते हैं। इसके बाद से ही पंचायती कार्यप्रणाली शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
गांव अहमदपुर माजरा पेश कर चुका है सर्वसम्मति की मिसाल
पंचायती राज चुनाव को लेकर मतलौडा ब्लॉक से गांव अहमदपुर माजरा की पूरी पंचायत को निर्विरोध और सर्वसम्मति से चुना जा चुका है। इस गांव में सरपंच और पंचों के लिए सिर्फ एक एक प्रत्याशी ने ही आवेदन किया था। चुनावी रण में इनके सामने कोई उम्मीदवार चुनौती देने नहीं आया। बृहस्पतिवार को छंटनी के बाद सभी के नामांकन भी सही पाए गए। जिसके बाद इनको सर्वसम्मति से सरपंच और पंच घोषित कर दिया गया। गांव में सरपंच पद के लिए रमेश ने आवेदन किया था। जबकि पंच के लिए वार्ड नंबर एक से मोहित, वार्ड दो से पूजा, वार्ड तीन से दिलबाग, वार्ड चार से रेखा, वार्ड पांच से प्रवीण और वार्ड छह से सरला देवी ने आवेदन किया। इन्होंने अपना नामांकन भरा तो इनके विरोध में गांव या वार्ड से किसी ने भी अपना नामांकन नहीं भरा। जिसके बाद सभी को सर्वसम्मति से विजयी घोषित कर दिया गया। बता दें कि करीब 400 वोट वाले इस गांव में चुने गए पंचों में वार्ड नंबर एक से मोहित और वार्ड नंबर चार से रेखा पति, पत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed