{"_id":"63a614b0429b026caf18f7d7","slug":"competition-among-three-women-members-for-the-post-of-president-panipat-news-knl1315302194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अध्यक्ष पद के लिए तीन महिला सदस्यों में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अध्यक्ष पद के लिए तीन महिला सदस्यों में टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिला परिषद और छह पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर शनिवार को चुनाव हैं। सारी खींचतान जिला परिषद के चेयरमैन पद के लिए चल रही है। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। तीन महिला सदस्यों के बीच टक्कर निर्धारित है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी का पूरा जोर है कि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी उनके खाते में बरकरार रहे। यह भी संभावना जताई जा रही है कि इन दोनों पदों पर सर्वसम्मति से चयन हो सकता है।
पहले पांच उम्मीदवार थे इस पद के लिए
जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए बीते 20 दिन से जोड़तोड़ चल रही है। अध्यक्ष पद की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने की वजह के चलते पांच उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन उनमे से अब तीन ही टक्कर में हैं। इनमें से दो भाजपा समर्थित और एक कांग्रेस समर्थित सदस्य हैं। भाजपा के पूरे जोर के चलते उनके समर्थित दो उम्मीदवारों में ही किसी एक चयन की संभावना जताई जा रही है। पानीपत जिला परिषद में 17 सदस्य हैं और अध्यक्ष बनने के लिए नौ सदस्यों का समर्थन चाहिए। उधर, जिला परिषद उपाध्यक्ष के पद पर आर्य सुरेश मलिक का नाम आगे चल रहा है, वह भी भाजपा समर्थित हैं।
इनके बीच है अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला
जिला परिषद के चुनाव के दूसरे दिन अध्यक्ष पद की दौड़ में वार्ड-3 से अन्नू मलिक, वार्ड-7 से सुदेश रानी, वार्ड-9 से ज्योति शर्मा, वार्ड-11 से ममता और वार्ड-15 से प्रियंका तोमर मैदान में थीं। सभी ने अध्यक्ष पद के लिए दावा किया था। वर्तमान में वार्ड-3 से अन्नू मलिक, वार्ड-7 से सुदेश रानी और वार्ड-9 से ज्योति शर्मा का नाम सबसे आगे है। इनमें से सुदेश रानी और ज्योति शर्मा को भाजपा समर्थित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
किसी ने कराया गंगा स्नान तो किसी ने सैर
भाजपा समर्थित वार्ड-9 की सदस्य ज्योति शर्मा के पति प्रदीप कुमार 10 सदस्यों के साथ हरिद्वार जाकर गंगा नहा आए हैं। इन 10 सदस्यों के साथ ले जाने का मकसद समर्थन जुटाना था। उधर, पंचायत समितियों में भी जोड़-तोड़ जारी है। मतलौडा पंचायत समिति के एक गांव से जीते सदस्य जयपुर पहुंच गए। अपने साथ नौ और सदस्यों को घुमाने के लिए ले गए।