{"_id":"63111f6fc8b9e001a92f93c2","slug":"community-center-built-in-police-line-with-2-73-crores-panipat-news-knl1197707175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: पुलिस लाइन में 2.73 करोड़ से बना कम्युनिटी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: पुलिस लाइन में 2.73 करोड़ से बना कम्युनिटी सेंटर
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए दो करोड़ 73 लाख 57 हजार की लागत से बने नवनिर्मित कम्युनिटी सेंटर का एसपी शशांक कुमार सावन ने बृहस्पतिवार को रिबन काटकर उद्घाटन किया। कम्यूनिटी सेंटर का निरीक्षण किया और रखरखाव एवं स्वच्छता के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
एसपी ने बताया पिछले काफी समय से जिला पुलिस कर्मचारियों की इच्छा थी कि पुलिस लाइन में भी कम्यूनिटी सेंटर बनवाया जाए। यहां बड़ी संख्या में क्वार्टर हैं और पुलिस कर्मचारी और अधिकारी अपने-अपने परिवार सहित रहते हैं। किसी भी सामूहिक या सामाजिक कार्य के लिए पुलिस कर्मचारियों को पुलिस लाइन से बाहर आयोजन करना पड़ता था। पुलिस कर्मियों की सुविधा को मध्यनजर रखते हुए पुलिस लाइन में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करवाया गया है। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने यह कम्यूनिटी सेंटर तैयार किया गया है। नवनिर्मित कम्यूनिटी सेंटर का नाम वेलफेयर सेंटर दिया गया है।
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसई सतीश शर्मा ने बताया कि 2 करोड़ 73 लाख 57 हजार की लागत से निर्मित वेलफेयर सेंटर का कवर्ड एरिया लगभग 16854 वर्ग फुट है। वेलफेयर सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर दो कम्यूनिटी हॉल, रिसेप्शन हॉल, दो कमरे, पेंट्री, किचन कोर्ट, किचन, ऑफिस, स्टोर, महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग वॉशरूम तथा दिव्यांग के लिए अलग से वॉशरूम इत्यादि बनाए गए हैं। प्रथम तल पर तीन कमरें व एक छोटे हॉल का निर्माण किया गया है।