फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Commotion over taking out vehicle at toll plaza

Panipat News: टोल प्लाजा पर गाड़ी निकालने पर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Commotion over taking out vehicle at toll plaza
सनौली। झांबा गांव से निकली दूल्हे की बारात की गाड़ियों में सवार उसके दोस्तों ने वीआईपी लाइन से गाड़ी निकालने के लिए टोल कर्मियों के साथ जमकर बहस की। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

उधर विवाद के कारण टोल प्लाजा पर वाहनों की लाइन लग गई। दूल्हा रशीद खान अपने रिश्तेदारोंं के साथ कई गाड़ियों में सवार होकर यूपी जा रहे थे। तामसाबाद टोल पर दूल्हे के दोस्तों ने गाड़ी को वीआईपी लाइन से निकालने की जिद की। जिसके बाद दोनोंं में धक्का-मुक्की हो गई। जिसके बाद अन्य गाड़ी चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना लोगोंं ने डायल 112 पर दी। लोगों को काफी समय तक जाम में फंसकर रहना पड़ा। अन्य गाड़ी चालकों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। इसके बाद दूल्हे की गाड़ी को दूसरी लाइन से निकाला गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक मामले को शांत कर दोनों पक्षों को भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed