फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Committees will be made market oriented to remove encroachment

Panipat News: अतिक्रमण हटाने को बाजार प्रधान बनाएंगे कमेटियां, समाधान को बनेंगे वाट्सएप ग्रुप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Committees will be made market oriented to remove encroachment
पानीपत। त्योहारी सीजन में शहर के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शनिवार को निगम आयुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर ने डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी और बाजार प्रधानों के साथ पुराना औद्योगिक क्षेत्र के कैंप कार्यालय में बैठक की। इस दौरान अतिक्रमण हटाने को लेकर बाजार प्रधानों का सहयोग भी मांगा गया। निगम आयुक्त ने बाजार प्रतिनिधियों से कहा कि हर बाजार प्रधान अपने बाजार में एक कमेटी बनाएं। ताकि त्योहारी सीजन में कमेटी पदाधिकारी अपने बाजार के दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की बात समझा सकें। अगर दुकानदार विनम्रता से ही अतिक्रमण न करें तो इससे सौहार्दपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। इस दौरान बाजार प्रतिनिधियों से बाजारों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

बाजार प्रधानों को हर बाजार का एक वाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा गया ताकि इसमें आने वाली समस्याओं का समय पर निदान हो सके। बाजार प्रतिनिधियों ने बाजारों में अतिक्रमण से लेकर सफाई और खराब लाइटों की समस्या रखी। जिस पर आयुक्त ने अधिकारियों को तुंरत प्रभाव से उनके समाधान के आदेश दिए। आयुक्त ने कहा कि दुकानों के सामने डस्टबीन रखवाए जाएं। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां बाजार खुलने से पहले आएंगी। खराब लाइटों की लोकेशन के हिसाब से सूची मंगवाई जाए। इनको तुरंत प्रभाव से ठीक कराया जाए। ताकि बाजार में आने वाले लोगों के साथ दुकानदारों को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। आयुक्त ने डीएसपी सुरेश सैनी से कहा कि वे बाजारों का रोड मैप तैयार करें। ताकि दिन के समय बाजारों में भारी वाहन न आएं जाएं। डीएसपी ने कहा कि वे खुद साेमवर काे बाजाराें का दाैरा करते हुए नाके लगाने की सूची तैयार कराएंगे।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने कहा कि बाजार प्रतिनिधियों ही दुकानदारों को बेहतर तरीके से अतिक्रमण के नुकसान के बारे में समझा सकते हैं। निगम का प्रयास है कि वे पहले विनम्रता से अतिक्रमण की समस्या को हल करें। अन्यथा निगम को कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ेगा। त्योहारी सीजन को देखते हुए वे नहीं चाहते कि अतिक्रमण की वजह से लोगों को परेशानी हो और निगम की कार्रवाई से किसी दुकानदार को परेशानी हो। बाजारों की समस्याओं के निदान के लिए निगम आयुक्त ने डीएमसी अरूण भार्गव, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, सीएसआई जितेंद्र नरवाल, एटीपी योगेश तोमर को भी बुलाया। उन्होंने बजार प्रधानों से कहा कि बाजार वाइज वाट्सएप ग्रुप बनाकर इसमें अधिकारियों को जोड़े और समस्या भेजें। इनको अधिकारी त्वरित समाधान करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाजार प्रतिनिधियों में संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन वधवा, चेयरमैन अनिल मदान समेत, सुनील सिंगला, गौरव लिखा, चंद्रशेखर सहगल और सुशील भराड़ा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed