{"_id":"5734d27c4f1c1b9010919cab","slug":"commisner-unhappy-about-sevage-cleaning-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों की अधूरी सफाई पर भड़की कमिश्नर, बोली ये सफाई है, डंडा लेकर आओ, नाले की गहराई देखो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों की अधूरी सफाई पर भड़की कमिश्नर, बोली ये सफाई है, डंडा लेकर आओ, नाले की गहराई देखो
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 13 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेते समय नगर निगम कमिश्नर नालों की सफाई ना होने के बाद भड़क गईं। उन्होंने एरिया इंस्पेक्टर से कहा ये सफाई है, डंडा लेेकर आओ और नाले की गहराई देखो की कितनी गंदगी है इसमें। कितना गोबर भरा पड़ा है। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में कोताही न बरतें।
वहीं जिन लोगों ने घरों के बाहर रैंप बनाए हुए है उनसे अपील की है कि रैंप के बीच में जाली लगवाएं ताकि नालों की सफाई सही प्रकार से की जा सकें। इससे शहर वासियों को सुविधा होगी।
वीरवार शाम को नगर निगम कमिश्नर वीना हुड्डा ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए तहसील कैंप, देवी मंदिर रोड, श्रीराम चौक, बरसत रोड, लोधी पार्क, मेन जीटी रोड और असंध रोड, शिवपुरी का दौरा किया। इस दौरान नगर निगम के एसई एनडी वशिष्ट, एमई अंकित लोहान समेत अन्य निगम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कमिश्नर ने तहसील कैंप में दुकानों और मकानों के आगे से गुजर रहे नाले की सफाई देखी तो एरिया इंस्पेक्टर पर भड़क गईं। जबकि इंस्पेक्टर नाले की सफाई की बात कहता रहा। कमिश्नर ने सफाई के प्रति गंभीर होते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
रैंप में लगवाएं जाली, नहीं तो जारी होंगे नोटिस
कमिश्नर ने मकानों और दुकानों के आगे बनाए गए रैंप में जाली लगवाने के लिए कहा है ताकि नाले की सफाई अच्छे से करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई आनाकानी करता है तो उसे नोटिस जारी किए जाएंगे और रैंप को तोड़ा जाएगा।
शहर में साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मकान और दुकानों के आगे बने रैंप के कारण नाले की सफाई में परेशानी होती है। इसी कारण जाली लगवाने की अपील की गई है।
वीना हुड्डा, कमिश्नर नगर निगम पानीपत।