{"_id":"5e5971f78ebc3ec5723dcaca","slug":"commishner-suspend-nigam-employ-panipat-news-knl23749992","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगमायुक्त ने काम में लापरवाही बरतने और फाइल गुम करने वाले दो ऑउटसोर्स कर्मचारियों को किया टर्मिनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगमायुक्त ने काम में लापरवाही बरतने और फाइल गुम करने वाले दो ऑउटसोर्स कर्मचारियों को किया टर्मिनेट
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित ताऊ देवी लाल काम्प्लेक्स के निगम कार्यालय में काम कर रहे दो आउट सोर्स के कर्मचारियों को निगम आयुक्त ने शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया है। जिसका कारण दोनों कर्मचारियों की काम में लापरवाही बरतने का बताया जा रहा है। जिसके बाद दोनों कर्मचारियों आयुक्त के पास सिफारिशों और माफी का जुगाड़ लगाने में जुटे रहे, लेकिन आयुक्त ने साफतौर पर दोनों कर्मचारियों को दोबारा काम पर न लेने की ऐलान कर दिया है। आयुक्त का कहना है कि दोनों कर्मचारियों की कई बार शिकायतें उनके पास आती रहती थीं, अबकी बार फिर से दोनों कर्मचारियों को काम में कोताही बरतते हुए पाया गया जिसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।
निगम में काम करने वाले ये दोनों कर्मचारी मैसेर्ज कथूरिया मैन पॉवर सिक्योरिटी सर्विसिज के माध्यम से लगे हुए थे। इनमें से क्लर्क की पोस्ट पर काम करने वाले संदीप शर्मा की शिकायत मिली थी कि वह टेंडरों की फाइलों के साथ छेड़छाड़ करता था। संदीप पर कई बार फाइलों को इधर-उधर करने के साथ फाइल गुम करने तक का आरोप साबित हुआ। इसके बाद निगम आयुक्त ने तुरंत प्रभाव से संदीप शर्मा को टर्मिनेट कर दिया है।
दूसरा इसी कंपनी का क्लर्क कमलकांत है। कमलकांत पर बिना कार्यालय में सूचना दिए छुट्टी करने का आरोप मिला। कमलकांत बिना किसी वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दिए ही कार्यालय में ताला लगाकर बाहर घूमने चला गया। स्वयं आयुक्त को किसी जरूरी काम के बाद भी उनका दो तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। ऐसी कई बार पहले भी कमलकांत के खिलाफ शिकायतें मिल चुकी थी। जिस पर आयुक्त ने दोनों कर्मचारियों को पहले चेतावनी भी दी थी। जिसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर से काम में लापरवाही बरतने पर दोनों को आयुक्त ने टर्मिनेट कर नौकरी से निकाल दिया है।
विज्ञापन
एक ने फाइल गायब की, दूसरा कार्यालय में नहीं मिला
संदीप क्लर्क काम में लापरवाही बरतता था, एक फाइल तक गुम कर दी। वहीं, टेंडरों की फाइलों में भी छेड़छाड़ की शिकायतें मिलती रही हैं। वहीं, कमलकांत भी कार्यालय में सही ढंग से काम नहीं करता पाया गया। ऑफिस टाइम में भी कार्यालय में ताला लगाकर बाहर घूमता मिला। जिस पर दोनों को टर्मिनेट कर दिया है। अब किसी भी सिफारिश पर भी दोनों को वापस नहीं लिया जाएगा
- औमप्रकाश, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।