फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Commerce students won, Hemant got first place

वाणिज्य के विद्यार्थियों ने मारी बाजी, हेमंत ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Commerce students won, Hemant got first place
पानीपत। जिला का टोपर हेमंत को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए पिता व माता। - फोटो : Panipat
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें आर्य बाल भारती स्कूल में पढ़ने वाले वाणिज्य के विद्यार्थी हेमंत सचदेवा ने 99.02 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पहले स्थान से लेकर तीसरे स्थान तक वाणिज्य के विद्यार्थियों ही अपना परचम लहराया है। जिले में 100 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन

ये हैं जिले के टॉपर
नाम प्रतिशत
1. हेमंत सचदेवा- 99.02
2. काव्या गोयल- 99.00
3. गीताक्षी- 99.00
4. निखिल 99.00
5. स्नेहा 98.08
6. प्रणय दुग्गल 98.08
1. प्रथम स्थान-99.02
हेमंत सचदेवा,आर्य बाल भारती स्कूल
- अच्छा कलाकार बनना चाहता हूं: हेमंत सचदेवा
तहसील कैंप के रहने वाले जिले टॉपर हेमंत सचदेवा ने बताया कि वह आगे चलकर कलाकार बनना चाहते है। हेमंत के पिता प्राइवेट जॉब करते है। उन्होंने बताया कि वह परीक्षा को ध्यान में रखते हुए रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई करते है, लेकिन इस बार उनकी परीक्षा नहीं हो पाई थी। वहीं हेमंत ने कला विषय में भी 100 में 100 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

2. द्वितीय स्थान-99 प्रतिशत
काव्या गोयल, दयाल सिंह स्कूल
- आईएएस बनकर पिता का सपना करना चाहती हूं पूरा:काव्या गोयल
आईएएस बनकर पिता का सपना पूरा करना चाहती हूं। काव्या के पिता की घरौंडा में चावल की दुकान है और उनका सपना है कि उनकी बेटी आईएएस बनकर देश की सेवा करे। इसके लिए वह अब अपनी बेटी को दिल्ली यूनिवर्सिटी पढ़ने के लिए भेजना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. द्वितीय स्थान,99 प्रतिशत
गीताक्षी,डीएवी स्कूल हुडा
- मन के हिसाब से करती हूं हमेशा पढ़ाई- गीताक्षी
ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली गीताक्षी ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। गीताक्षी ने बताया कि कभी समय देखकर या समय सारिणी बनाकर पढ़ाई नहीं की, मन के हिसाब से पढ़ने बैठ जाती थी। इस बार भी गीताक्षी ने परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन बाद में परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

4. तृतीय स्थान,98.8
स्नेहा,एसडीवीएम
- फाइनेंशियल मैनेजर के लिए अब करूंगी तैयारी- स्नेहा
जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली स्नेहा ने बताया कि वह अब आगे चलकर फाइनेंशियल मैनेजर बनना चाहती है। स्नेहा ने कह कि फाइनेंस के विषय में उनका रुझान और अब समय आ गया है कि जो अच्छा लगता है, उसे प्रोफेशन के तौर पर अपनाया जाए। उन्होंने बताया कि केवल दो घंटे ही पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed