फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cold wave running at a speed of eight kilometers per hour increased the chill

Panipat News: आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cold wave running at a speed of eight kilometers per hour increased the chill
सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे। ठिठुरन से जन जीवन प्रभावित रहा। ठंड में जीटी रोड से गुजरते युवक
पानीपत। मौसम विभाग भयंकर ठंड को देखते हुए प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर चुका है। तीन दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शीत लहर ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। शीत लहर की रफ्तार सोमवार को आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन

इससे कंपकंपी छूटती रही। लोग घरों में ही दुबके रहे। रविवार के बाद सोमवार को भी रात का तापमान छह डिग्री और दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार तक ठंड का अधिक प्रकोप रहेगा। इसके बाद दिन के तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। तब ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। अगले 24 घंटे तक न्यूनतम तापमान लगातार इतना ही बना रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


धुंध के साथ हवा भी खराब

धुंध के साथ पानीपत की हवा भी एक सप्ताह से बेहद खराब है। सोमवार को शहर का एक्यूआई 201 तक पहुंच गया। इस माह आठ दिन शहर का एक्यूआई ऑरेंज में रहा है। जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। हवा में अब धुएं की मात्रा बढ़ गई है। प्रशासन ग्रैप तीन के तहत सख्ती से काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड पड़ रही शरीर पर भारी

ठंड शुरू होते ही निमोनिया के मरीज भी बढ़ गए हैं। नागरिक अस्पताल में निमोनिया के लक्षण वाले प्रतिदिन पांच-10 मरीज आ रहे हैं। बुखार, खांसी और जुकाम से ग्रस्त लोगों की प्रतिदिन 200 से अधिक ओपीडी हो रही है। डॉक्टर लोगों को गर्म वस्त्र पहनने के साथ साथ ठंड से बचने की सलाह भी दे रहे हैं।

वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने का अभियान जारी-

कोहरे में अकसर सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। कोहरे में दृश्यता कम होने से हादसे होते हैं। हादसों का मुख्य कारण ट्रैक्टर ट्राली व बग्गी होती है क्योंकि ट्राॅली और बग्गी पर रिफलेक्टर नहीं होते। कोहरे में इनके पीछे चल रहा वाहन चालक इनको देख नहीं पाता और वाहन आपस में टकरा जाते हैं। यातायात पुलिस अब वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने का अभियान चला रही है।


वर्जन

तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड बढ़ गई है। धुंध गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। आने वाले दिनों में कोहरा भी होगा। ये गेहूं की फसल के लिए बेहतर है। ठंड से गेहूं में फूट और बढ़वार होगी। इस वक्त बारिश की संभावना नहीं है।

डॉ. राजबीर गर्ग, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, उझा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed