फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cold wave intensifies, fog reduces visibility, rain likely next week

Panipat News: शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, कोहरे से दृश्यता शून्य, अगले सप्ताह बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Cold wave intensifies, fog reduces visibility, rain likely next week
पानीपत। करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है। शनिवार को तड़के कोहरा बढ़ने से दृश्यता शून्य रही। वहीं पूरा दिन हल्की से मध्यम धूप निकलने से बाद भी लोग ठिठुरते रहे। कोहरा बढ़ने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विशेषज्ञ ने तापमान में कमी आने की और अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को शीतलहर की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे लोगों के हाथ-पैर पूरा दिन ठिठुरते रहे। वहीं तड़के पांच से छह बजे तक दृश्यता शून्य रही उसके बाद नौ बजे तक दृश्यता 20 मीटर रही। कोहरे का ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। परढ़ाना निवासी सुल्तान सिंह ने बताया कि शनिवार को कोहरे और ठंड का असर ज्यादा रहा।
विज्ञापन

सुबह के समय दृश्यता शून्य रही और दोपहर के समय कुछ समय धूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। शाम को पांच बजे से पहले ही कोहरा दोबारा छाने से रात को दृश्यता फिर शून्य रही। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि तेज चलने से ठंड बढ़ रही है। अब तापमान में कमी आने की और अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ेगी। बढ़ती ठंड में लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed