{"_id":"65ad905bfb79e36d090de0a4","slug":"cold-wave-increases-cold-panipat-news-c-244-1-pnp1001-12574-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शीतलहर चलने से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शीतलहर चलने से बढ़ी ठंड
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में उतार चढ़ाव का खेल लगातार चल रहा है। रविवार को घनी धुंध का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को अल सुबह दस मीटर की दृश्यता में परेशानी उठानी पड़ी। वहीं शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान फिर से एक डिग्री कम होकर चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे ठंड पड़ने की संभावना जताई है।
शनिवार देर रात को धुंध पड़नी शुरू हो गई। रविवार अल सुबह आसमान में चारों तरफ धुंध छाई हुई थी। सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता दस मीटर रही। जिसके चलते लोगों को सामने कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। सुबह करीब नौ बजे हवा चलने से धुंध कुछ कम हुई, लेकिन शीतलहर चलने से सर्दी कम नहीं हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा करीब 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। लोग दिन के समय ही अलाव सेंकते नजर आए। शाम को सूरज ढलते ही लोगों ने गली व सड़कों के अलावा घरों के बाहर अलाव जलाए। मौसम विशेषज्ञ आशीष कुमार ने बताया कि अभी कई दिन तक सर्दी जारी रहेगी। लोगों को सर्दी से बचने के कपड़े पहनकर रखने चाहिए।
घनी सर्दी में बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही है। कुछ बुजुर्ग पूरी रात अलाव के नजदीक रहते हैं और गर्म पानी पीते हैं। जिला नागरिक अस्पताल के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में बुजुर्गों की ओपीडी बढ़ रही है। चिकित्सक उनको इलाज देने के साथ सावधानी भी बरतने की सलाह दे रहे हैं। असंध रोड स्थित वरदान अस्पताल के संचालक डॉ. रवीश राठी ने बताया कि सर्दी के मौसम बुजुर्गों और दमा के रोगियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उनको गर्म कपड़े पहनने के साथ गर्म खाना खाना चाहिए।