फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cold started increasing even during the day due to strong wind

Panipat News: तेज हवा चलने से दिन में भी बढ़ने लगी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Cold started increasing even during the day due to strong wind
पानीपत। पिछले दस दिनों से मौसम में बदलाव के चलते ठंड बढ़ गई है। इससे सुबह व शाम के समय सिहरन महसूस की जा रही है। पिछले एक-दो दिन से तेज हवा के कारण ठंड महसूस की गई। अब दिन का तापमान भी घटने लगा है। बढ़ती ठंड के कारण लोगों ने दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नवंबर माह खत्म होने से पहले ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।अब तक सुबह व शाम के समय ही ठंड महसूस होती थी लेकिन पिछले एक-दो दिन से चल रही तेज रफ्तार की हवा के कारण दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। जिसके कारण दिन में भी ठंड महसूस की जाने लगी है। लोगों ने अब दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बढ़ती ठंड के साथ स्वास्थ्य संबंधी बीमारी भी बढ़ रही हैं। लोगों में खांसी , जुकाम और वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अब ठंड सुबह व शाम के साथ दिन में भी लगातार बढ़ती रहेगी। ठंड बढ़ने के साथ अब धुंध भी लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के सीनियर कंसल्टेट डॉ. जितेंद्र त्यागी ने बताया कि शुरुआती ठंड में लोगों को विशेष रूप से बच्चों व बुजुर्गों को स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना चाहिए। शुरुआती ठंड की चपेट में आने से ही लोगों में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। बुखार , जुकाम व खांसी के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों का अनुमानित तापमान-

दिन अधिकतम/ न्यूनतम
मंगलवार- 25/8
बुधवार- 24/8
वीरवार- 23/8
शुक्रवार- 23/8
शनिवार- 23/9
रविवार- 23/9
सोमवार- 22/9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed