फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cold started increasing due to snowfall in the mountains

Panipat News: पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ने लगी ठंड, सप्ताह के अंत में सात डिग्री तक आ सकता है तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Cold started increasing due to snowfall in the mountains
पानीपत। पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्र में ठंड बढ़ने लगी है। एक साथ मौसम बदलने से दिसंबर महीने के शुरुआत में भी सर्दी लगने लगी है। अब से तापमान लगातार कम होने लगा। इस सप्ताह के मध्य और अंत में ठंड और भी बढ़ने की उम्मीद है। यहां तापमान सात डिग्री तक हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने भी इसके संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की तेज गति के कारण दिन का तापमान भी घटने लगा है। बढ़ती ठंड के कारण लोगों में इस बार सूप की मांग अधिक हो गई है। चाय, कॉफी के साथ लोग सूप भी पसंद कर रहे हैं। दिन में चलने वाली ठंडी हवा के कारण सुबह व शाम के समय के साथ दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है। लोगों ने पूरा दिन गर्म कपड़ों को पहनना शुरू कर दिया है। बच्चों व बुजुर्गों के लिए यह ठंड ही काफी है। बढ़ती ठंड में जहां बुजुर्ग व महिलाएं चाय, कॉफी का सहारा लेना शुरू कर दिया है, वहीं युवाओं में सूप की मांग बढ़ने लगी है। लोग गर्म पेय पदार्थों के साथ खाद्य पदार्थ भी गर्म लेना पसंद कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग का कहना है कि इस सप्ताह से लगातार तापमान घटता रहेगा। जिससे ठंड का असर बढ़ने लगेगा। इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है। बढ़ती ठंड को देखते हुए विशेषज्ञ लोगों को ठंड से बचने के लिए हिदायत दे रहे हैं।
विज्ञापन

दिन- अधिकतम/ न्यूनतम
रविवार- 25/11
सोमवार- 25/12
मंगलवार- 25/12
बुधवार- 24/10
वीरवार- 23/8
शुक्रवार- 23/8
शनिवार- 21/7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed