फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cold increased due to cloud cover, chances of drizzle again tomorrow

Panipat News: बादल छाने से बढ़ी ठंड, कल फिर बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cold increased due to cloud cover, chances of drizzle again tomorrow
पानीपत। मौसम में आए बदलाव के साथ एक बार ठिठुरने बढ़ गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा करीब तीन डिग्री कम रहा। दिनभर 11 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं के चलते लोग दिनभर दुबके रहे। आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने मंगलवार को बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। इसके साथ किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई अभी न करने की सलाह दी है। रविवार तड़के आसमान में मध्यम कोहरा छाया रहा। हवा की गति करीब 15 किलोमीटर दर्ज की गई। हवा चलने पर सुबह तक कोहरा छट गया। इसके बाद हल्के से मध्यम बादल आसमान में छाए रहे। दिन के समय धूप बादलों के साथ लुकाछीपी करती रही। रविवार काे अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन के समय हवा की गति कुछ कम हुई।
विज्ञापन

यह शाम तक करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। शाम को ठंड बढ़ने पर लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि इस सप्ताह मौसम में लगातार बदलाव आएंगे। मंगलवार को बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से ठंड बढ़ेगी। इस महीने कई बार बारिश होने की संभावना है। वहीं शनिवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इस समय की बारिश फसलों में पानी के साथ खाद का काम करेगी। फसलों की पैदावार बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed