{"_id":"69fbae8ad46f1e721e0a5e2b","slug":"coaching-institutes-are-operating-without-standards-and-there-are-no-fire-extinguishing-arrangements-panipat-news-c-244-1-pnp1012-156672-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मानकों को ताक पर रखकर चल रहे कोचिंग संस्थान, नहीं हैं आग बुझाने के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मानकों को ताक पर रखकर चल रहे कोचिंग संस्थान, नहीं हैं आग बुझाने के इंतजाम
विज्ञापन
पानीपत। जिले में आग लगने की घटनाएं बढ़ने के बाद दमकल विभाग ने शिक्षण संस्थानों व कोचिंग सेंटरों में भी आग से बचाव के इंतजामों पड़ताल शुरू कर दी। दमकल विभाग की माने तो जिले में ज्यादातर कोचिंग सेंटरों में मानक पूरे नहीं हैं। संकरी गली और और भीड़ में कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। कुछ संस्थानों में तो इमरजेंसी निकासी भी नहीं हैं। ऐसे संस्थानों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
जिले में आवासीय क्षेत्र में चल रहे 50 से अधिक कोचिंग सेंटरों को नगर निगम ने हाल ही में नोटिस जारी किए थे। इन सभी में मानक पूरे नहीं थे। इसके बाद दमकल विभाग ने भी कोचिंग सेंटरों में आग बुझाने के मानकों की जांच की। जीटी रोड, बिशन स्वरूप कॉलोनी और आसपास क कॉलोनियों में सबसे अधिक कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। इनमें ज्यादातर दूसरी या तीसरी मंजिल पर हैं। इनमें पहुंचने के लिए भी छोटी-छोटी सीढि़यां हैं। इनमें ज्यादातर संस्थानों में आग बुझाने के भी इंतजाम नहीं हैं। जिस कारण दमकल विभाग की टीम ने अपने तरीके से सर्वे करना शुरू कर दिया। टीम द्वारा कोचिंग सेंटरों में मानकों की जांच की जा रही है। इसके बाद सभी को मानक पूरा करने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे, साथ ही मानक पूरे न होने पर बंद करने की सिफारिश की जाएगी। उधर, कुछ स्कूलों में भी आग बुझाने के उपकरण नहीं हैं। ऐसे स्कूलों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
शिक्षण संस्थानों में आगे से बचाव के इंतजाम और मानकों की जांच की जा रही है। 50 से अधिक संस्थानों को चिन्हित किया जा चुका है। सभी को मानक पूरे करने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। एक-दो दिन में नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
-गुरमेल सिंह, जिला अग्नि शमन अधिकारी।