फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Co-operative society's facility centre operator arrested

Panipat News: कोऑपरेटिव सोसाइटी का सुविधा केंद्र संचालक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Co-operative society's facility centre operator arrested
पानीपत। निवेशकों को मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने मामले में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट ने वीरवार को ह्यूमन वेल्फेयर क्रेडिट एंड थ्रिप्ट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के सुविधा केंद्र संचालक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुशील धीमान निवासी मॉडल टाउन , समालखा के रूप में हुईं। आरोपी सुशील धीमान ने समालखा में कंपनी का सुविधा केंद्र चलाता था।
विज्ञापन

उसे पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। यह इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी है। स्पेशल डिटेक्टिव युनिट इंचार्ज गुलशन ने बताया कि समालखा जौरासी रोड निवासी सोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पावटी निवासी प्रदीप ने उससे कहा कि वह ह्यूमन वेल्फेयर क्रेडिट एंड थ्रिप्ट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड में एजेंट है। कंपनी सरकारी बैंकों से ज्यादा ब्याज देती है। उससे कहा गया कि कंपनी में निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है। विश्वास में लेकर हथवाला रोड पर स्थित सोसायटी के ब्रांच मैनेजर व एजेंट प्रदीप ने उसका व पत्नी का आरडी अकाउंट खोल दिया। जिसमें 2200 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से निवेश किए।
विज्ञापन

इसके बाद तीन साल के लिए पत्नी की 2.50 लाख रुपये की एफडी करवा दी। सास रोशनी की छह साल के लिए दो लाख रुपये की एफडी करवा दी। अप्रैल 2024 में दोनों ने उसको आरडी अकाउंट में आगे निवेश करने से मना करते हुए कहा की कंपनी का ऑनलाइन पोर्टल बंद है। आरोपियों ने कंपनी की दोनों ब्रांच बंद कर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर सोसायटी के अधिकारियों व एजेंट के खिलाफ चार अन्य मामले थाना चांदनी बाग, थाना सनौली, थाना इसराना व थाना तहसील कैप में दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed