{"_id":"64960cf6bbe1d1017904fd76","slug":"cng-vehicle-caught-fire-saved-life-by-jumping-panipat-news-c-244-1-sknl1015-1360-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीएनजी वाहन में लगी आग, कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीएनजी वाहन में लगी आग, कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। गांव कवी के पास एक आई-20 गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी चला रहे दादा ने पत्नी और पोती के साथ कूदकर जान बचाई। उन्होंने दमकल को आग की सूचना दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जल चुकी थी। हादसे में तीनों सुरक्षित है।
सफीदों निवासी राजकुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी खेमावती और पोती के साथ आई-20 गाड़ी में सवार होकर धर्मगढ़ से अपने घर जा रहा था। उसकी गाड़ी में सीएनजी लगी थी। जब वह गांव कवि के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी में अचानक धुआं उठने लगा, कुछ ही देर में धुआं आग में बदल गया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी रोकी और कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही की आग की वजह से कोई हादसा नहीं हुआ। आग में पूरी गाड़ी जल गई।
विज्ञापन