फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM taught by education, non-violence and truth text

सीएम ने पढ़ाया शिक्षा, अहिंसा और सच्चाई का पाठ

Sun, 15 Dec 2013 12:09 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 15 Dec 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
CM taught by education, non-violence and truth text
पानीपत में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जहां जल्द किसान माडर्न स्कूल खोलने की घोषणा की, वहीं मीडियाकर्मियों को सच्चाई से समाजहित में काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन


इसके अलावा ब्रह्माकुमारी आश्रम में उपस्थित लोगों को अहिंसा का साथ देने की बात कही। सीएम  शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पानीपत पहुंचे थे। हुड्डा ने इसराना के डिडवाड़ी में प्रदेश स्तरीय किसान मेले का शुभारंभ करते हुए खुद को किसान का बेटा बताया।
विज्ञापन


ब्रह्माकुमारी आश्रम में उन्होंने विश्व शांति सभागार का शिलान्यास किया। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के एसडी विद्या मंदिर में 30वें प्रांतीय अधिवेशन में मीडियाकर्मियों से समाजहित में काम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान का बेटा हूं, दर्द जानता हूं : हुड्डा
इसराना। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं खुद एक किसान का बेटा हूं, किसान के दर्द को अच्छी तरह समझता हूं। जल्दी ही प्रदेश में किसान मॉडर्न स्कूल खोले जाएंगे ताकि किसानों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलें। किसान बच्चों की शिक्षा की तरफ ध्यान दें।

हुड्डा शनिवार बाद दोपहर डिडवाड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान मेला में बोल रहे थे। कार्यक्रम में समारोह के आयोजक नरेंद्र डिडवाड़ी और बिल्लू प्रधान ने मुख्यमंत्री को पगड़ी बांधी। मुख्य अतिथि हुड्डा ने किसानों और पशुपालकों को संबोधित करते हुए करते हुए कहा कि जब देश में एनडीए की सरकार थी किसान को गेहूं की फसल का भाव प्रति भाव सात रुपये प्रति क्विंटल प्रति वर्ष बढ़ता था और जब से यूपीए की सरकार बनी है किसान को उसकी गेहूं का भाव 85 रुपये प्रति वर्ष बढ़ा मिला।

कांग्रेस सरकार ने किसानों के बिजली का 1600 करोड़ के बिजली बिल और सहकारी समितियों के किसान कर्ज के 471 करोड़ माफ किए।

बत्तीस लोगों को सांसद ने किया सम्मानित
किसान मेला में प्रदेशभर से आए 32 किसानों और पशुपालकों को सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने सम्मानित किया। शर्मा ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश ने जो तरक्की की है वह किसी ने छिपी नहीं है।

इस अवसर पर पशुपालक सतपाल कुंडू कैत पानीपत, कश्मीर सिंह सिरसा, रामदिया जींद, बलजीत रेढू लक्ष्य मिल्क प्लांट, जसबीर जींद, राम सिंंह, रोहतास बुआना लाखू, होशियार सिंह हिसार, दवेंद्र रोहतक, रामफल कंडेला, महेंद्र जींद, कर्मबीर हिसार, संजय भिवानी सहित 32 किसानों और पशुपालकों को सांसद डा. शर्मा ने प्रशंसा पत्र, शाल और स्मृति चिह्न भेंट किया।

इस  अवसर पर सीएम के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, विधायक धर्म सिंह छौक्कर, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण प्रधान जगदेव मलिक, महाबीर डिडवाड़ी, सतपाल प्रधान कैत, बलबीर वाल्मीकि, पूर्व विधायक प्रसन्नी देवी, राजरानी पूनम, विजेंद्र बिल्लू, खुशी राम जागलान, सरपंच जोगिंद्र डिडवाड़ी, पशुपालन और डेयरी विभाग के महानिदेशक केएस दांगी और डॉ. जयपाल जागलान मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया प्रजातंत्र को कायम रखने का मजबूत स्तंभ है। इसलिए मीडिया को चौथा स्तंभ कहा है।
ये बात उन्होंने शनिवार को हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के एसडी विद्या मंदिर में 30वें प्रांतीय अधिवेशन बतौर मुख्य अतिथि कही।

पहले मालिक और पत्रकार दोनों का देशहित में लक्ष्य रहा था। आज लक्ष्य बदल गया है और कुछ मीडिया हाउस इसको व्यवसाय की नजर से देख रहे हैं। समाज में मीडिया फ्रेंडली बन गया है। ऐसे में मीडिया हाउस और मीडियाकर्मियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

उनको नई पीढ़ी को देशभक्ति के प्रति प्रेरित करने के लिए लक्ष्य बनाना होगा। पत्रकार खबर लिखते समय सच्चाई तक जाएं। सकारात्मक सोच से समाज और देश का फायदा होता है। खोजी पत्रकारिता खत्म होती जा रही है। पत्रकारों को खोजी पत्रकारिता को जीवित रखना होगा। खोजी पत्रकारिता का खत्म होना पत्रकारिता और समाज के लिए चिंता का विषय है।

उन्होंने पत्रकारों को सुविधा देने का जिक्र किया। लेकिन कोई घोषणा नहीं की। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बलजीत सिंह ने मांगपत्र सौंपा। जिला प्रधान कुलवंत सिंह ने सभी आभार जतायज्ञ। इस मौके पर सीएम के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, सिरसा सांसद अशोक तंवर, शहर विधायक बलबीर पाल शाह, समालखा विधायक धर्मसिंह छौक्कर, मेयर भूपेंद्र सिंह, जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति जागलान, चेयरपर्सन राजरानी पूनम, डॉ. जसबीर जागलान, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, ग्रामीण अध्यक्ष जगदेव मलिक, शहरी अध्यक्ष दीपचंद फुलिया, डॉ. कर्ण सिंह कादियान, शशि लूथरा, स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन सतीश चंद्रा, वाइस चेयरमैन अशोक गुप्ता, पंकज गोयल, शशांक अग्रवाल, स्कूल प्रिंसिपल सबिता चौधरी, यूनियन के संरक्षक सोमनाथ शर्मा, प्रदेश सचिव आरपी वशिष्ठ, महासचिव राजेश, जिला प्रधान कुलवंत शर्मा मौजूद रहे।

सोमनाथ को जीवन पर्यंत सम्मान
यूनियन के अधिवेशन में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया। सोमनाथ शर्मा को जीवन पर्यंत पुरस्कार, अश्वनी दत्ता और राजेश गुप्ता को सतपाल सैनी स्मारक पुरस्कार और भूपेंद्र धर्माणी और अजय मल्होत्रा को ओपी दत्ता को पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मीडिया समन्वयक प्रमोद वशिष्ठ और डीपीआर सुधीर राजपाल को भी सम्मानित किया।


हिंसा में नहीं अहिंसा में शक्ति : हुड्डा
मतलौडा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा से ज्यादा शक्ति अहिंसा में है। महात्मा गंाधी ने अहिंसा का मार्ग अपनाकर देश को आजाद कराया।

ये बात उन्होंने शनिवार को ब्रह्माकुमारी के थिराना गांव स्थित ज्ञान मानसरोवर में विश्व शांति सभागार का शिलान्यास करने के बाद कही। समारोह में ब्रह्माकुमारी के गुड़गांव स्थित आरसी की निदेशिका बीके आशा, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, शहर विधायक बलबीर पाल शाह, जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति जागलान रही।

ज्ञान मानसरोवर के निदेशक ब्रह्माकुमार भारत भूषण और सर्कल इंचार्ज सरला बहन और अन्य ब्रह्माकुमार और कुमारी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि इस सभागार के माध्यम से आने वाली पीढ़ी व समाज का श्रेष्ठ निर्माण होगा। भविष्य में यहां पर जो कार्यक्रम होंगे उनसे समाज में अच्छे चरित्र निर्माण का कार्य शुभ कार्य होगा।

उन्होंने इसके लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को चरित्र निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए व्यक्ति को पूर्व की गलतियों को सुधारना चाहिए।

इंसान बढे़ इंसानियत घटी
मुख्य वक्ता आशा बहन ने कहा कि सृष्टि पर इंसान बढ़ते जा रहे हैं पर इंसानियत घटती जा रही है। गीता में भी कहा है कि काम, क्रोध और मोह व्यक्ति के शत्रु होते हैं। उनको इन विकारों को खत्म कर देना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि भारत विश्व गुरु है। क्योंकि विदेशों में भी भारत से ही आध्यात्मिक शक्ति लेते हैं।


ब्रहमकुमार भारत भूषण ने अतिथियों का स्वागत किया। बीके सरला बहन ने सबकी शुभकामनाएं रखी। कुमारी पूजा ने अतिथियों के स्वागत में नृत्य प्रस्तुत किया। सुनीता बहन ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed