फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM flying team raided drug de-addiction center, rescued 51 from a room

अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग की रेड, एक कमरे से 51 लोगों को किया रेस्क्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
CM flying team raided drug de-addiction center, rescued 51 from a room
पानीपत। सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मिले 51 लोग। - फोटो : Panipat
सीएम फ्लाइंग करनाल की टीम ने शनिवार को गांव उग्राखेड़ी के पास चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया है। नई किरण नाम से चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्र में रेड मारकर एक कमरे में बंद 51 लोगों को रेस्क्यू कराया गया। टीम ने सभी को पुलिस की कस्टडी में सौंप दिया है। पुलिस उनके स्वास्थ्य की जांच कराकर परिजनों को सौंपेगी। टीम को नशा मुक्ति केंद्र के कागजातों में भी गड़बड़ी मिली। इसे संचालित करने का कोई लाइसेंस नहीं था और चोरी की बिजली इस्तेमाल की जा रही थी।
विज्ञापन

रेस्क्यू कराए गए लोगों ने बताया कि केंद्र मेें नशा छुड़वाने के नाम पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था। उन्हें रोज शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। उन्हें न खाना दिया जाता था न पीने को पानी दिया जाता था और रोज उनकी पिटाई की जाती थी। उन्हें परिजनों तक से मिलने नहीं दिया जाता था। वहीं नशा छुड़वाने के नाम पर उनके परिजनों से मोटी रकम भी वसूली गई और इलाज के नाम पर इस हद तक टॉर्चर किया गया कि वह भय की वजह से कुछ नहीं बोल पाते थे। मौके पर सीएम फ्लाइंग और जिला प्रशासन की टीम ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक को कॉल करके बुलाया। जब वह नहीं आया तो टीम ने वहां रेस्क्यू किए गए लोगों के बयान लिए। इसके बाद सभी लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में थाना चांदनीबाग पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई है।
विज्ञापन

- उपायुक्त के निर्देश पर गठित टीम में यह लोग रहे शामिल
सीएम फ्लाइंग की टीम में एसआई सुकमपाल, एसआई राममेहर, एसआई शेर सिंह, एएसआई सुभाष, एएसआई जगदीश शामिल रहे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम में डिप्टी सीएमओ ललित, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल शामिल रहे। इसकी के साथ सोशल जस्टिस के अधिकारी भी शामिल रहे। पूरी कार्रवाई में तहसीलदार पानीपत कुलदीप मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति किया गया था। टीम का गठन डीसी सुशील सारवान के निर्देशों पर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध तौर पर चलाया जा रहा था केंद्र: डॉ. ललित वर्मा
गांव उग्राखेड़ी में अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा था। केेंद्र के पास इसे संचालित करने का कोई लाइसेंस नहीं था। यहां तक कि बिजली भी चोरी की इस्तेमाल की जा रही थी।
- डॉ. ललित वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन
यहां से रेस्क्यू किए गए सभी 51 लोगों के पहले स्वास्थ्य की जांच करवाई जाएगी। इसके बाद इनके परिजनों को बुलाकर उनके हवाले किया जाएगा। नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

- मंजीत मोर, एसएचओ, थाना चांदनीबाग।

पानीपत। बिजली चोरी कर अंदर जुगाड़ से चलाई जा रही।

पानीपत। बिजली चोरी कर अंदर जुगाड़ से चलाई जा रही।- फोटो : Panipat

पानीपत। नशा मुक्ति केंद्र में रेड के दौरान मौजूद टीम के सदस्य।

पानीपत। नशा मुक्ति केंद्र में रेड के दौरान मौजूद टीम के सदस्य।- फोटो : Panipat

पानीपत। नशा मुक्ति केंद्र के अंदर काम करते हुए भर्ती लोग।

पानीपत। नशा मुक्ति केंद्र के अंदर काम करते हुए भर्ती लोग।- फोटो : Panipat

पानीपत। नशा मुक्ति केंद्र में मौजूद युवक से पुछताछ करते हुए पुलिसकर्मी।

पानीपत। नशा मुक्ति केंद्र में मौजूद युवक से पुछताछ करते हुए पुलिसकर्मी।- फोटो : Panipat

पानीपत। सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती लोग।

पानीपत। सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती लोग।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed