फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM flying raid on grocery shop and flour mill

Panipat News: किरयाणा की दुकान और आटे की चक्की पर सीएम फ्लाइंग की रेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
CM flying raid on grocery shop and flour mill
पानीपत। त्योहारी सीजन के साथ चल रहे नवरात्रों में व्रतियों के खाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कुट्टू के आटे समेत सामक इत्यादि की सीएम फ्लाइंग ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ जांच पड़ताल की। दोनों दोनों विभागों की संयुक्त जांच टीम सबसे पहले किला चौक पर हलवाई हट्टा के पास सुरेंद्र की आटा चक्की व किरयाणा की दुकान से खाद्य सामग्री जांची। निरीक्षण के दौरान दुकान मालिक सुरेंद्र दुकान पर हाजिर मिला। जिसका जीएसटी नंबर चेक किया गया। मौका पर दुकान में लगी आटा चक्की में कुट्टू के आटे की पिसाई की जा रही थी। यहां पर 80 किलोग्राम कुट्टू का आटा पिसा हुआ, 550 किलोग्राम कुट्टू साबुत, 400 किलोग्राम सामक मिला। जिसके खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा तीन अलग-अलग सैंपल लिए। जिनको परीक्षण के लिए चंडीगढ प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। नतीजा आने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद संयुक्त टीम ने हलवाई हट्टा गुडमंडी स्थित बजाज ट्रेडिंग कंपनी की दुकान का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान दुकान का मालिक अमित बजाज निवासी माडल टाउन हाजिर मिला। इस दुकान का भी जीएसटी नंबर की जांच की। मौके पर दुकान में 26 किलोग्राम सामक मिला। इसके भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अलग से सैंपल लिए गए। इनको भी जांच के लिए चंडीगढ़ प्रयोगशाला में भेजा गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग निरीक्षक बलीराम, उप निरीक्षक अतर सिंह और गुप्तचर इकाई से सुरेश कुमार समेत खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोगिन्द्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed