{"_id":"64da8da3c12c9e65650ce4c5","slug":"cm-flying-raid-on-anganwadi-center-stock-register-was-not-updated-panipat-news-c-244-1-pnp1004-4258-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आंगनबाड़ी केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा, अपडेट नहीं था स्टॉक रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आंगनबाड़ी केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा, अपडेट नहीं था स्टॉक रजिस्टर
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता करनाल की टीम ने सोमवार को गांव गढ़ सरनाई की आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 पर दबिश दी। केंद्र पर 57 महिलाओं और बच्चों को भोजन तैयार और वितरण किया जाता है। टीम ने मौके पर पाया कि निर्धारित मात्रा के अनुसार यहां भोजन नहीं बनाया जाता। यहां स्टॉक रजिस्टर से लेकर हाजिरी रजिस्टर तक अपडेट नहीं किए गए। मौके पर स्टॉक के अनुसार राशन नहीं मिला। बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिलती। इन सभी अनियमिताओं की जांच करके नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला को पत्र लिखा है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से उपनिरीक्षक राज सिह, गुप्तचर विभाग पानीपत से सुरेश और राजबीर सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग से सहायक प्रोग्रामर रितू शर्मा और सुरपरवाइजर सुशीला रोहिल्ला की टीम ने सोमवार सुबह आंगनबाड़ी केंद्र में दबिश दी। वहां उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चैक किया, वहां कुछ गैरहाजिर मिले।
इस दौरान केंद्र पर बिजली का कनेक्शन और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं मिली। बच्चों के लिए शौचालय की सुविधा नहीं मिली। केंद्र पर प्राथमिक उपचार किट नहीं मिली। केंद्र में सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। बच्चों को पढ़ाने से संबंधित चार्ट नहीं लगा मिला। हाजिरी रजिस्टर 30 जुलाई के बाद अपडेट नहीं पाया गया। स्टाॅक रजिस्टर एक अक्टूबर-2017 के बाद अपडेट नहीं किया गया।