फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM Flying Police caught three tractors dumping chemical-laden water into the drain.

Panipat News: सीएम फ्लाइंग ने ड्रेन में केमिकल युक्त पानी डालते तीन ट्रैक्टर पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Police caught three tractors dumping chemical-laden water into the drain.
सनौली। थाना सनौली क्षेत्र में मंगलवार रात को सीएम फ्लाइंग करनाल की टीम ने ड्रेन नंबर दो में केमिकल युक्त पानी डालने पर तीन ट्रैक्टर चालकों को पकड़ लिया। टीम सभी को लेकर थाने पहुंची और ट्रैक्टर व फैक्टरियों के मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तीन चालकों को गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के टीम के एसआई राज सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को करीब 11 बजे सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ट्रैक्टर-टैंकर से कुराड, छाजपुर, जलालपुर में स्थित फैक्टरियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी ड्रेन में डाल रहे हैं, तुरंत ही टीम कुराड गांव के पास छापेमारी की, जहां से टीम ने तीन ट्रैक्टर चालकों को पकड़ लिया। एक ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर टैंकर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना पर थाना सनौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी को लेकर थाने पहुंची। ट्रैक्टर चालक इसरार निवासी गांव इस्सोपुर खुरगान थाना कैराना शामली यूपी ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक देवेंद्र के कहने पर वारमर बल्ड टैक्सटाइल फैक्टरी से गंदा पानी लेकर आया था। चालक कुर्बान ने बताया कि वह ट्रैक्टर मालिक मंजीत के कहने पर वारमर टैक्सटाइल फैक्टरी लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed