फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM Flying issued challans for 19 overloaded vehicles

Panipat News: सीएम फ्लाइंग ने 19 ओवरलोडेड वाहनों के कटवाए चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
CM Flying issued challans for 19 overloaded vehicles
पानीपत। एक बार फिर से मुख्यमंत्री उडनदस्ता करनाल की टीम ने आरटीए विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर शहर की सड़कों पर ओवरलोडेड वाहनों के चालान किए हैं। इस दौरान टीम ने पानीपत के टोल प्लाजा, गांव सिवाह गढी, गोहाना रोड और इसराना में अनियमितताएं बरतने वाले वाहनों की चेकिंग की। इसमें 19 वाहनों पर 5.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगवाया है।
विज्ञापन

संयुक्त जांच टीम का ये चेकिंग अभियान सोमवार सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक जारी रहा। इसमें सीएम फ्लाइंग करनाल से निरीक्षक बलीराम, उप निरीक्षक राजसिंह, गुप्तचर ईकाई पानीपत से उप निरीक्षक युधवीर सिंह और आरटीए से मोटर वाहन अधिकारी राजेश मलिक शामिल रहे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम कई बार शहर की सड़कों पर सरपट दौड़ने वाले ओवरलोडेड वाहनों के चालान कराती आई है। पहले भी कई बार वाहनों को जब्त तक किया जा चुका है। अब तक टीम सैकड़ों वाहनों पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगवा चुकी है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल टीम का कहना है कि उनका ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed