फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM Flying inspected Samalkha tehsil, three patwaris found absent

Panipat News: सीएम फ्लाइंग ने समालखा तहसील का किया निरीक्षण, तीन पटवारी मिले गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
CM Flying inspected Samalkha tehsil, three patwaris found absent
समालखा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बुधवार सुबह तहसील कार्यालय में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। टीम ने पटवारियों की उपस्थिति में रजिस्टर जांच करने के साथ ही अन्य रिकार्ड भी खंगाला। इस दौरान तहसील के कुल 12 पटवारियों में से तीन पटवारी गैरहाजिर मिले। टीम ने सभी पटवारियों के कामकाज का रिकॉर्ड खंगाला और लंबित आवेदनों की पड़ताल की। तहसील कार्यालय में नागरिक सुविधाओं की कुछ व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन

इनमें आमजन के लिए पानी की सुविधा न होना, महिलाओं के लिए अलग से शौचालय न होना, पुरुष शौचालय में सफाई न होना, दिव्यांग के लिए रैंप की व्यवस्था तक नहीं मिली। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम जांच पड़ताल करने के लिए सुबह करीब सवा नौ बजे ही तहसील कार्यालय पहुंच गई और नायब तहसीलदार राहुल राठी के संज्ञान में लाकर तहसील कार्यालय में स्थित पटवारखाने का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित कर्मचारियों की उपस्थिति जांच करने के साथ ही रजिस्टर भी चेक किए। टीम ने कानूनगो राजेश किवाना और महावीर सिंह फील्ड कानूनगो को साथ लेकर पटवारखाने का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed