फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM admits bribery in infrastructure works

सीएम ने माना, इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों में घूसखोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
CM admits bribery in infrastructure works
पानीपत। इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों में कमीशनखोरी का खेल अब खत्म होगा। ठेकेदारों को ठेका लेने के लिए राजनेताओं और अधिकारियों को घूस नहीं देनी पड़ेेगी। ठेकेदारों को अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने माना है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यों में घूसखोरी चलती है। इसे खत्म करने के लिए सरकार ने इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल तैयार कर लिया है। ठेकेदारों को ठेका लेने के लिए इसी पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। यहीं से सरकारी नियमानुसार अब ठेका मिलेगा।
विज्ञापन

इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जांच के लिए सरकार क्वालिटी कंट्रोल अथॉरिटी भी बना रही है। यह अथॉरिटी निर्माण कार्य में लगी सामग्री की जांच करेगी। अगर सामग्री घटिया पाई गई तो संबंधित विभाग के अधिकारी नपेंगे। सीएम मनोहरलाल ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पानीपत की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। इनमें नौ 33 केवी के बिजली सबस्टेशन व समालखा में मृदा जांच की प्रयोगशाला शामिल है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से जिले को 47 करोड़ 77 लाख की लागत से तैयार बिजली की नौ परियोजनाओं की सौगात दी है। नौ नए सब स्टेशन बनने से जिले में बिजली की समस्याएं दूर होंगी। गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। किसानों को मृदा जांच कराने का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 12 करोड़ की लागत से 33 केवी जीआईएस सब स्टेशन (गैस संचालित)अनाज मंडी का उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों में 24 घंटे बिजली प्रदान करना है। इसी ओर सरकार काम भी कर रही है। सरकार में निवेश हो, इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जा रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यों में भ्रष्टाचार रूपी घुन को खत्म करने के लिए पोर्टल तैयार किया गया है। अब ठेकेदार ठेके के लिए इसी पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बजट और तैयार सब स्टेशन
4.94 करोड़ में 33 केवी सब स्टेशन गोहाना रोड, 4.25 करोड़ में बुुआना लाखु में 33 केवी सब स्टेशन, 3.74 करोड़ में अटावला का 33 केवी सब स्टेशन, 4.43 करोड़ की लागत से गांव अलुपुर में 33 केवी सब स्टेशन, 4.86 करोड़ की लागत से गांव न्यू बोहली में 33 केवी सब स्टेशन, 4.70 करोड़ की लागत से बरसत रोड पर तैयार 33 केवी सब स्टेशन, 4.46 करोड़ की लागत से गांव पसीना कलां सब स्टेशन, 4.97 करोड़ की लागत से गांव गढ़ी भल्लौर में बिजली सब स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं। सीएम ने इनका उद्घाटन किया है।
...
5.50 लाख में मृदा जांच प्रयोगशाला
सीएम मनोहर लाल ने समालखा में पांच लाख 50 हजार लागत से निर्मित छोटी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है। अब किसान अपने खेतों की मिट्टी की जांच यहां करवा सकते हैं। किसानों का इसके लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

...
8046 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
बुआना लाखू, कैथ के सब स्टेशन से 1182 घरेलू, 374 कृषि, 32 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इसी के साथ अटावला अदियाना सब स्टेशन से 845 घरेेलू, 365 कृषि, तीन व्यावसायिक, दो सार्वजनिक जल आपूर्ति के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। अलूपुर,भंडारी,नैन,बेगमपुर के 1545 घरेलू, 346 कृषि 5 व्यवसायिक, 3 सार्वजनिक जल आपूर्ति को इसका लाभ मिलेगा। इसी के साथ रामनगर, सिंहपुरा, नई बोहली, सिठाना के 1286 घरेलू, 167 कृषि, 12 औद्योगिक, 16 व्यावसायिक, दो सार्वजनिक जल आपूर्ति के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। खोतपुरा, चंढौली, गढ़ सरनाई के 1530 घरेलू, 325 कृषि, सात व्यावसायिक, दो सार्वजनिक जल आपूर्ति विभाग को इसका लाभ मिलेगा। कुल 8046 उपभोक्ताओं को इन परियोजनाओं से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed