Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Clouds remained throughout the day, rain is expected after two days

Panipat News: दिनभर छाए रहे बादल, दो दिन बाद बारिश के आसार

Sun, 05 Apr 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 05 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, rain is expected after two days
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को बारिश के बाद शनिवार को पूरा दिन बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। बादल छाए रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन बाद फिर से बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आंधी के साथ ओलावृष्टि और बारिश जमकर हुई थी। इसके बाद रात के समय हल्की से मध्यम बारिश हुई। पानीपत खंड में सबसे ज्यादा 11 एमएम, इसराना में 10, मतलौडा में नौ, समालखा में तीन और बापौली में दो एमएम बारिश दर्ज की। ओलावृष्टि से गेहूं को नुकसान हुआ है। वहीं बार-बार बारिश होने से गेहूं की फसल में नमी बढ़ गई है। इससे कटाई में दो-तीन दिन लगेंगे। शनिवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। बादल छाने से अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

इसराना निवासी चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। वही आंधी आने से कटी हुई सरसों की फसल आधे से ज्यादा उड़ गई जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। इस समय बारिश और तेज हवा फसलों के लिए नुकसानदायक हैं। गेहूं में नमी से दाम कम हो जाएंगे। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। अगले सप्ताह मंगलवार को फिर से बारिश के आसार हैं। बार-बार बारिश होने से गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
शनिवार 28/17
रविवार 29/16
सोमवार 30/15
मंगलवार 24/17
बुधवार 25/15
वीरवार 29/13
शुक्रवार 30/16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed