फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Clouds remained throughout the day, chances of rain today

Panipat News: दिनभर छाए रहे बादल, आज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, chances of rain today
पानीपत। जिले में पिछले 24 घंटे में पानीपत में औसतन 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं रविवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

भाद्र मास में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। अब किसानों को फसलों में पानी देने के लिए ट्यूबवेल से सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। समालखा निवासी इंद्र सिंह ने बताया कि उसने दो एकड़ जमीन में धान की रोपाई की हुई है। इस बार लगातार बारिश होने से फसलों में पानी की सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। पानी पर्याप्त होने से इस बार धान की फसल में खरपतवार कम हो रहा है। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि सोमवार को बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
रविवार 30/26
सोमवार 29/26
मंगलवार 30/26
बुधवार 32/26
वीरवार 31/27
शुक्रवार 31/26
शनिवार 30/26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed