फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Clouds remained and the effect of fog increased

Panipat News: छाए रहे बादल और बढ़ा कोहरे का असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained and the effect of fog increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। ठंड के साथ मौसम लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। बादलों का सिलसिला तो जारी है ही कोहरे की मार से सभी परेशान हैं। दैनिक मजदूरी करके रोजी-रोटी चलाने वाले सबसे ज्यादा बेहाल हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले छह दिनों से बादल छाए हुए हैं।
सुबह और शाम के समय कोहरा छाने लगा है। वीरवार का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की तेज रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की रफ्तार ठंड को बढ़ाने का काम कर रही है। बढ़ती ठंड में निमोनिया का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन निमोनिया संबंधी लगभग 40 के करीब ओपीडी हो रही है। बढ़ती ठंड से गेहूं उत्पादकों के चेहरे खिले हुए हैं। दिनभर धूप निकलने के बाद लोग ठिठुरने पर मजबूर हो रहे हैं। बढ़ती ठंड लोगों को कंपकपा रही है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग सुबह देरी से और शाम को जल्दी ही घरों के अंदर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed